फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Had illegal relationship with friend's wife, then cut and killed with gandase, the incident happened four mont

अवैध संबंध...खौफनाक हत्या: चार माह पहले हुई थी वारदात, दोस्त का पत्नी से था प्रेम प्रसंग, ये है पूरा मामला

Sat, 24 Jun 2023 01:55 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 24 Jun 2023 01:55 PM IST
सार

Banda Crime: रवि ने पहले से छिपाकर रखे गंडासे से गला काटकर हत्या कर दी थी। आलाकत्ल लेकर फरार हो गया था। उसने साक्ष्य को मिटाने के लिए गंडासे को पत्थर से रगडक़र दुकान के खपरैल में छिपा दिया था। आरोपी की निशानदेही पर आलाकत्ल भी बरामद कर लिया गया है।

विज्ञापन
Had illegal relationship with friend's wife, then cut and killed with gandase, the incident happened four mont
banda murder case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले में चार माह पूर्व तीन मार्च को की गई युवक की हत्या का शुक्रवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। अवैध संबंधों में रोड़ा बनने पर मृतक के दोस्त ने ही हत्या की थी। हत्यारोपी के मृतक की पत्नी से अवैध संबंध थे। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन

पूरे मामले का शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्र और सीओ बबेरू राकेश सिंह ने खुलाया किया। बताया कि बिसंडा थाना क्षेत्र के पल्हरी गांव में तीन मार्च को देवेंद्र पटेल की धारदार हथियार से काटकर हत्या की गई थी।
विज्ञापन

जांच में पता चला कि कैरी गांव निवासी मृतक देवेंद्र उर्फ गोलू बचपन से ही पल्हरी गांव निवासी नाना जसवंत पटेल के यहां रहता था। देवेंद्र की पत्नी कल्पना भी रहती थी। पल्हरी गांव का ही रवि कुशवाहा देवेंद्र का खास दोस्त था। रवि का प्रेम प्रसंग देवेंद्र की पत्नी से चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

देवेंद्र की हत्या की रची थी साजिश
इसकी जानकारी पर देवेंद्र ने पत्नी को कई बार समझाया था। एक-दो बार उसकी रवि से कहासुनी भी हुई थी। इसके चलते पत्नी और दोस्त रवि ने देवेंद्र की हत्या की साजिश रची। घटना के दिन देर शाम रवि और देवेंद्र गांव के पास तालाब किनारे शराब पीने गए थे।

गंडासे से काटा था दोस्त का गला
इसी दौरान रवि ने पहले से छिपाकर रखे गंडासे से गला काटकर हत्या कर दी थी। आलाकत्ल लेकर फरार हो गया था। उसने साक्ष्य को मिटाने के लिए गंडासे को पत्थर से रगडक़र दुकान के खपरैल में छिपा दिया था। आरोपी की निशानदेही पर आलाकत्ल भी बरामद कर लिया गया है।

पत्नी की भूमिका की जांच
हत्या में मृतक की पत्नी की भूमिका की पुलिस जांच कर रही है। मामले में जांच-पड़ताल के बाद होगी अग्रिम कार्रवाई। गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष बिसंडा कृष्णदेव त्रिपाठी, एसआई राजनारायक नायक, अजीत प्रताप सिंह, कांस्टेबिल आजाद, अरविंद, हेमंत व प्रियंका शामिल रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed