फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   guru teg bahadur nagar going to make this unique adventure

गुरु तेग बहादुर नगर बनाने को चल रहा ये अनोखा अभियान

Thu, 15 Dec 2016 12:52 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 15 Dec 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
guru teg bahadur nagar going to make this unique adventure
गुरु गोविंद सिंह द्वार बनाने की इजाजत मांगी
कानपुर में गुरु तेग बहादुर नगर बनाने को अनोखा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में सभी युवा शामिल हैं। बुधवार को गुमटी नंबर-5 का नाम गुरु तेग बहादुर नगर करने के लिए बीबी कौला जी भलाई केंद्र के पदाधिकारियों ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। युवाओं ने कहा कि गुमटी काम नाम बदलने को लेकर पूरा सिख और गुमटी का व्यापारी संगठन एकजुट है। इस मौके पर अध्यक्ष इंदरजीत सिंह, अमनदीप सिंह गंभीर, प्रभजोत सिंह, व्यापारी आशु अवस्थी आदि शामिल रहे। गुरुवार से गुमटी में हस्ताक्षर अभियान चलाने की घोषणा की गई। उधर श्री गुरु सिंह सभा लाटूश रोड ने बुधवार को ज्ञापन सौंपकर नगर आयुक्त उमेश प्रताप सिंह और महापौर पं. जगतवीर सिंह द्रोण से जापानी गार्डेन मोतीझील के बगल में गुरु गोविंद सिंह द्वार बनाने की इजाजत मांगी। सभा के चेयरमैन सरदार कुलदीप सिंह, सुखविंदर सिंह लाडी भल्ला ने बताया कि सभा 40 फुट चौड़ा द्वार बनाने में खर्च का वहन स्वयं करेगी। इस दौरान इंदरजीत सिंह, हरजेंद्र सिंह, मनमीत सिंह, गुरचरण सिंह पचनंदा भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed