कानपुर। गुरु गोबिंद सिंह स्टडी सर्किल की ओर से श्रीगुरु तेग बहादुर एवं उनके सेवकों के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित नैतिक शिक्षा परीक्षा के टॉपरों को रविवार को गुरुद्वारा रंजीत नगर में सम्मानित किया गया। शहर में प्रथम ग्रुप में गुर्जस सिंह प्रथम, हरजस कौर द्वितीय और गुरकीरत सिंह तृतीय रहे। दूसरे ग्रुप में आदित्य सिंह प्रथम, जसदीप सिंह द्वितीय और आरव्या तृतीय रहीं। तीसरे ग्रुप में दिलजीत सिंह प्रथम, सुखविंदर सिंह द्वितीय, सृष्टि यादव तृतीय रहीं। श्रीगुरु सिंह सभा लाटूश रोड के प्रधान हरविंदर सिंह लार्ड, गुरुद्वारा कीरतनगढ़ गुमटी के प्रधान साहिब हरजीत सिंह, गुरुद्वारा रंजीतनगर के प्रधान साहिब सुखविंदर सिंह भल्ला, सीबीएसई स्कूलों के कोऑर्डिनेटर बलविंदर सिंह के साथ अन्य सिख संस्थाओं के पदाधिकारियों ने विजेताओं को सम्मानित किया। गुरमीत सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में 40 स्कूलों के 16 हजार परीक्षार्थियों ने लिया हिस्सा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से गुरमीत सिंह, जगजीत सिंह, अमनदीप कौर, खुशमीत कौर, जसमीत कौर, जसबीर कौर, हरदीप सिंह, चरनजीत कौर, हरविंदर कौर, तलप्रीत कौर, दर्शदीप, रणजीत सिंह, मनिंदर सिंह, हरसिमरन सिंह, परमजीत सिंह, हरजीत सिंह, गुरविंदर सिंह सहित अन्य सेवादार मौजूद रहे। (ब्यूरो)