फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Guilty policemen will be on suspension action

दोषी पुलिसकर्मी पर होगी निलंबन की कार्रवाई: एसपी

Tue, 10 Mar 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात Updated Tue, 10 Mar 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में युवती के आग लगाकर जान देने के मामले के मुख्य
विज्ञापन
आरोपी को पुलिस ने सोमवार जेल भेज दिया। वहीं एसपी ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। साथ ही उन्होंने कहा कि मामले में जिस पुलिसकर्मी को दोषी पाया जाएगा , उसके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।

सूत्रों के अनुसार कि किशोरी का देर रात तीन डॉक्टरों के पैनल पोस्टमार्टम भी किया। फिलहाल प्रथम दृष्टया जलकर मरने की बात सामने आई है। रेप की जांच के लिए स्लाइड बनाई गई है। पुलिस को इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

बता दें कि ताऊ ने गांव के एक युवक और दो अज्ञात पर किशोरी का अपहरण और गैंगरेप का आरोप लगाया था। तहरीर के मुताबिक 24 फरवरी को गांव के युवक ने अपने दो रिश्तेदारों के साथ शौच के लिए घर से बाहर निकली किशोरी को उठा लिया था और दूसरे दिन 25 फरवरी को आंखों में पट्टी बांधकर घर के बाहर छोड़ गए थे। साथ ही धमकी भी दे गए थे अगर किसी से कहा कि परिवार के अन्य सदस्यों का यही हाल करेंगे। इसके बाद गैंगरेप से आहत युवती ने आग लगा ली और इलाज के दौरान के मौत हो गई थी।

किशोरी की मौत हरकत में आई पुलिस पहले तो कार्रवाई से बचती रही लेकिन राजनीतिक दबाव के आनन-फानन  कार्रवाई की। सोमवार को शाम एसपी वजीह अहमद ने एसडीएम हरिहर राम पीड़ित परिवार को सुरक्षा और निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिया और साथ ही एसओ को निर्देश दिया अज्ञात की जल्द गिरफ्तारी करें। एसपी ने पूरे मामले की जांच सीओ सिकंदरा संजीव कुमार सिन्हा को करने के निर्देश दिए। गजनेर थाना इंचार्ज रामनिवास यादव ने बताया कि मुख्य आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed