फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   gst raid on central station

दिल्ली के रास्ते आ रहा था करोड़ों की कीमत का माल, पुलिस को लगी भनक तो उड़ गए होश

Thu, 31 Jan 2019 10:22 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 31 Jan 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
gst raid on central station
डेमो
दिल्ली के रास्ते करोड़ों की कीमत का माल आने की खबर सुन पुलिस ने घेराबंदी कर माल को पकड़ने की योजना बनाई। जब टीम ने छापा मारा तो माल देखकर उसके होश उड़ गए। यह माल टैक्स चोरी की नीयत से बिना प्रपत्रों के और 50 हजार रुपये से कम के बिल पर लाया जा रहा था। पकड़े गए माल में पान मसाला, होजरी और परचून के आइटम शामिल हैं। 
विज्ञापन


राज्य वस्तु एवं सेवाकर विभाग (स्टेट जीएसटी) की टीम ने करीब छह माह के अंतराल के बाद गुरुवार को सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर छापा मारकर करीब एक करोड़ रुपये का माल सीज किया है। स्टेट जीएसटी मुख्यालय को लगातार सूचनाएं मिल रही थीं कि ट्रेनों के जरिये बिना ई-वे बिल के माल का परिवहन हो रहा है।
विज्ञापन

इस पर अफसरों ने कई दिन तक कई ट्रेनों की रेकी की। सूचना पुष्ट होने के बाद ज्वाइंट कमिश्नर राजेंद्र राय, डिप्टी कमिश्नर सुरेंद्र सिंह की अगुवाई में छापामारी के लिए टीमें बनाई गईं। अफसरों ने गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर धावा बोला। जैसे ही कालिंदी एक्सप्रेस प्लेटफार्म पर पहुंची, उससे उतरे माल को कब्जे में ले लिया। इसमें होजरी, परचून, सिगरेट, इलेक्ट्रिक और इलेक्ट्रॉनिक आइटम, मेवा, किराना, रेडीमेड गारमेंट के 205 नग थे। यह माल दिल्ली से लाया गया था।

इस माल के अधिकतर बिल 50 हजार रुपये से कम के थे, जबकि एक-एक व्यापारी का लाखों रुपये का माल था। अफसरों ने इसे टैक्स चोरी का तरीका माना। हालांकि इस माल का मूल्यांकन अभी नहीं हुआ है, लेकिन अनुमान के तौर पर अफसरों ने इसे कम से कम एक करोड़ रुपये का माल माना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed