{"_id":"617c316aaf0c5008687c8961","slug":"gst-mobile-team-caught-silver-worth-2-crores-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: सचल दल टीम ने पकड़ी 2 करोड़ की चांदी, लग्जरी कार में 3.50 क्विंटल बिस्किट और अन्य गहने मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: सचल दल टीम ने पकड़ी 2 करोड़ की चांदी, लग्जरी कार में 3.50 क्विंटल बिस्किट और अन्य गहने मिले
Fri, 29 Oct 2021 11:07 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 29 Oct 2021 11:07 PM IST
सार
कानपुर जीएसटी विभाग के सचल दल ने कार से ओडिसा ले जा रहे 3.50 क्विंटल चांदी के बिस्किट बरामद किए हैं। पकड़े गए माल की कीमत दो करोड़ आंकी गई है।
विज्ञापन
चांदी की बिस्किट (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर जीएसटी विभाग के सचल दल ने बाराजोड़ के पास लग्जरी कार से 3.50 क्विंटल चांदी पकड़ी। व्यापारी बिना बिल के ओडिसा से आगरा चांदी के बिस्किट और कुछ गहने ले जा रहा था। जांच के दौरान वह एक भी बिल नहीं दिखा पाया। गाड़ी समेत माल को टीम ने अपने कब्जे में ले लिया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
शुक्रवार को एडिशनल कमिश्नर ग्रेड वन पीके सिंह के निर्देशानुसार सचल दल पंचम इकाई के असिस्टेंट कमिश्नर दीपक जायसवाल और बारहवीं इकाई के असिस्टेंट कमिश्नर सुबोध वर्मा ने कानपुर देहात के बाराजोड़ हाईवे पर जांच के दौरान इटावा की तरफ जा रही लग्जरी कार को रोका। जब कार की चेकिंग की गई तो बोरियों में भरे चांदी के बिस्किट और एक बैग में चांदी के गहने मिले।
विज्ञापन
व्यापारी से जब माल के बिल मांगे गए तो वह नहीं दिखा पाया। पूछताछ में बताया कि माल ओडिसा से आगरा ले जाया जा रहा था। गाड़ी समेत व्यापारी को जीएसटी कार्यालय ले आया गया है। माल की जांच की गई तो 3.50 क्विंटल निकली जो करीब 2 करोड़ रुपये से अधिक की आंकी गई है। जांच के बाद टैक्स वसूला जाएगा।
विज्ञापन