फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   GST inspector's car tyre burst, son dies, three injured

Kanpur News: जीएसटी इंस्पेक्टर की कार का टायर फटा, बेटे की मौत, तीन घायल

Thu, 05 Jun 2025 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
GST inspector's car tyre burst, son dies, three injured
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर टायर फटने से क्षतिग्रस्त कार।  - फोटो : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर टायर फटने से क्षतिग्रस्त कार।
संवाद न्यूज एजेंसी सैफई/बसरेहर (इटावा)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार देर रात नोएडा से बिहार जाते समय जीएसटी इंस्पेक्टर (निरीक्षक) की स्विफ्ट डिजायर कार का टायर फट गया। इससे कार अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन

कार सवार पूरा परिवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी को आयुर्विज्ञान विवि ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान निरीक्षक के बड़े बेटे की मौत हो गई, जबकि छोटे बेटे की हालत इतनी गंभीर है कि उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, नोएडा के सेक्टर-34 स्थित अरावली अपार्टमेंट निवासी मुकेश शर्मा (46) जीएसटी विभाग में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। मंगलवार को वह नोएडा से कार से परिवार के साथ बिहार स्थित ससुराल जा रहे थे। कार मुकेश के बड़े बेटे आयुष शर्मा (19) चला रहे थे। उसकी बगल वाली सीट पर छोटे बेटे अक्षत शर्मा (17) बैठे थे जबकि मुकेश और उनकी पत्नी सोनम शर्मा (44) पीछे वाली सीट पर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार देर रात करीब ढाई बजे जैसे ही इटावा के थाना चौबिया थाना क्षेत्र के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के चैनल नंबर 115 के पास पहुंची। तभी कार के आगे का टायर फट गया। इससे वह अनियंत्रित होकर कई पलट गई। इसमें पूरा परिवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर यूपीडा व स्थानीय पुलिस की मदद से उन्हें सैफई स्थित ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया गया।
इलाज के दौरान बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे आयुष की मौत हो गई, जबकि अक्षत शर्मा की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। मुकेश व सोनम का इलाज जारी है। चौबिया थाना प्रभारी विपिन मलिक ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण कार का टायर फटना पाया गया है।

बताया कि कार को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। पुलिस ने इंस्पेक्टर के परिजनों को हादसे की जानकारी दी है। परिजन जल्द पहुंच जाएंगे। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed