{"_id":"6887dd2cedfeae190d07fc86","slug":"grp-reunited-a-lost-old-man-with-his-sister-kanpur-news-c-362-1-ka11006-128008-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: जीआरपी ने बिछड़े बुजुर्ग को बहन से मिलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: जीआरपी ने बिछड़े बुजुर्ग को बहन से मिलाया
विज्ञापन
कानपुर। परिवार से बिछड़े ने एक बुजुर्ग को जीआरपी ने सकुशल परिजनों से मिलवा दिया। इसके अलावा तीन साल की एक बच्ची को भी उसके पिता के हवाले किया है।
कानपुर सेंट्रल जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह ने बताया कि सोमवार को टीम के साथ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, टिकटघर, यात्री प्रतीक्षालय का भ्रमण कर रहे थे। इस दौरान प्लेटफार्म नंबर-1 पर 70 साल के एक बुजुर्ग मिले। पूछने पर बताया कि वह परिवार से बिछड़ गए हैं। उन्हें थाने लाकर पूछा गया तो बोले वह मिशन स्कूल कंपाउंड, कैंट फैजाबाद निवासी सुनील मसीह हैं। उनसे मोबाइल नंबर लेकर बहन आंगेलिएना मसीह से बातकर उन्हें फैजाबाद से बुलाया गया। उनके आने पर बुजुर्ग को सुपुर्दगी में दिया गया। इसी तरह, चेकिंग के दौरान प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर ही तीन साल की बच्ची अकेले रोती मिली।
जीआरपी प्रभारी टीम के साथ उसे थाने ले आए और पूछताछ की। उसने अपना नाम आवास विकास, कल्याणपुर निवासी खुशी बताया। वह पिता सुरभिट कटारा के साथ थी और स्टेशन पर बिछड़ गई थी। इस पर टीम लगाकर हुलिया के आधार पर बच्ची के परिजनों को खोजकर सुपुर्द किया गया।