फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Grandmother kidnapped grandson for ransom

शर्मनाक: फिरौती के लिए दादी ने पौत्र को अगवा किया, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया, मासूम भी सकुशल मिला

Wed, 05 Jan 2022 12:21 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 05 Jan 2022 12:21 AM IST
सार

औरैया में मासूम के अपहरण का मामला सामने आया है। पुलिस ने जुआ पुल स्थित मंदिर के पास से आरोपी महिला बेबी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से शिव भी सकुशल मिल गया। 

विज्ञापन
Grandmother kidnapped grandson for ransom
पुलिस हिरासत में दादी बेबी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रिश्ते में दादी लगने वाली महिला ने अपने दो बेटों के साथ मिलकर 14 माह के पौत्र को अगवा कर लिया। फोन करके उसके पिता से दो लाख रुपये की फिरौती मांगी। पुलिस को सूचना देने पर मासूम की हत्या की भी धमकी दी।
विज्ञापन


मामले की जानकारी होते ही हरकत में आई पुलिस ने सर्विलांस की मदद से कुछ ही घंटों में मासूम को सकुशल तलाशकर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। उसके दोनों बेटे भाग निकले। कस्बा के मोहल्ला बाबा का पुरवा निवासी ट्रक चालक मोहन कुमार का 14 माह का बेटा शिव सोमवार शाम घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रहा था।
विज्ञापन


मोहन के मुताबिक इस बीच इटावा के जसवंतनगर थाना क्षेत्र के रेलमंडी में रहने वाली उसकी सगी मौसी बेबी (50) अपने दो बेटों शिवम व अभिषेक के साथ बाइक से आई और शिव को अगवा कर ले गई। गांव के बच्चों ने घर आकर घटना की जानकारी दी तो परिजनों के होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहन ने मौसी को फोन कर बेटे की जानकारी की, लेकिन उसने शिव के साथ में न होने की बात कहकर फोन काट दिया। बकौल मोहन थोड़ी देर बाद ही मौसी ने दूसरे नंबर से फोन कर शिव के बदले दो लाख की फिरौती मांगी और पुलिस को सूचना न देने की धमकी भी दी। मोहन ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने रात करीब 12 बजे जुआ पुल स्थित मंदिर के पास से आरोपी महिला बेबी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से शिव भी सकुशल मिल गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed