फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये है UP का एक मात्र महिला कर्मचारियों वाला रेलवे स्टेशन, रेलमंत्री और डिप्टी सीएम ने की तारीफ

Tue, 03 Apr 2018 01:38 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 03 Apr 2018 01:38 PM IST
विज्ञापन
Govindpuri is the first railway station of uttar pradesh with only women employees
गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन
उत्तर प्रदेश में एक ऐसा रेलवे स्टेशन है जिसकी जिम्मेदारी केवल महिला कर्मचारी संभाल रही हैं। कानपुर जिले के गोविंदपुरी स्टेशन के टिकटर काउंटर से लेकर सुरक्षा केंद्र तक केवल महिलाएं ही देखी जाती हैं। इन महिला कर्मचारियों का सम्मान करते हुए यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या और रेल मंत्री पीयूष गोयल ने उन्हें बधाईयां दी हैं। 


 

Govindpuri is the first railway station of uttar pradesh with only women employees
गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन
गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन को राज्य का पहला महिला सदस्यों वाला रेलवे स्टेशन घोषित किया गया है। हालांकि, महिला कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए तैयारी काफी समय से की जा रही थी, जिसमें कानपुर के ही अनवरगंज और गोविंदपुरी स्टेशनों में से किसी एक में नियुक्ति होनी थी। 
 
Govindpuri is the first railway station of uttar pradesh with only women employees
गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन
उत्तर मध्य रेलवे के डीआरएम ने रेलवे स्टेशन को महिलाओं के हाथों सौंपा। एक साल पहले मुंबई के माटुंगा रेलवे स्टेशन का संचालन महिलाओं को दिया गया था। प्रयोग सफल रहने पर उत्तर मध्य रेलवे ने कानपुर के गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन को चुना। डीआरएम ने ऑल वूमेंस रेलवे स्टेशन के तौर पर गोविंदपुरी की कमान महिलाओं को सौंपी थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Govindpuri is the first railway station of uttar pradesh with only women employees
गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन
गोविंदपुरी स्टेशन पर ट्रेनों के संचालन, टिकटों के वितरण, टिकटों के आरक्षण व सुरक्षा जैसी सभी अहम जिम्मेदारियां महिलाएं ही संभाल रही हैं। इंजीनियरिंग सेक्शन में भी महिलाएं ही रखी गई। फिलहाल 26 महिलाओं का स्टॉफ तैनात किया गया है, जिसे आने वाले दिनों में बढ़ाने की योजना है। गोविंदपुरी में अभी जीआरपी की चौकी है लेकिन अब यहां जीआरपी व आरपीएफ के थाने खोले जाएंगे। आरपीएफ ने स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरे लगा दिए हैं और निगरानी शुरू हो गई है। 
 
विज्ञापन

रेलमंत्री पीयूष गोयल ने लिखा-

Govindpuri is the first railway station of uttar pradesh with only women employees
रेलमंत्री पीयूष गोयल
उत्तर प्रदेश में कानपुर का उपनगरीय गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन पूरी तरह महिलाओं द्वारा संचालित किया जा रहा है, उनकी कुशलता, कार्य क्षमता और परिश्रम से स्टेशन का प्रत्येक कार्य सुचारू रूप से चल रहा है, यह स्टेशन देश में महिला सशक्तिकरण की पहचान बन कर उभरा है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed