फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Government's attitude towards pensioners is not good

Kanpur News: सरकार का रवैया पेंशनर्स के प्रति अच्छा नहीं

Thu, 07 Aug 2025 01:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Government's attitude towards pensioners is not good
कानपुर। पेंशनर समाज पनकी की अगुवाई में बुधवार को केंद्रीय पेंशनर्स कार्यकारिणी की बैठक नवीननगर स्थित सभागार में हुई। इसमें अब तक आठवें वेतन आयोग का गठन नहीं होने पर रोष जताया गया। तय किया गया कि सद्बुद्धि यज्ञ करके विरोध जताया जाएगा। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन कानपुर नगर के अध्यक्ष बीएल गुलाबिया ने कहा कि सरकार का रवैया पेंशनर्स के प्रति अच्छा नहीं है। सरकार ने आठवें वेतनमान आयोग की रिपोर्ट जनवरी 2026 को लागू करने को कहा था, लेकिन अभी तक आयोग का गठन नहीं किया गया है। कोरोना काल में रोका गया 18 महीने का महंगाई भत्ता भी नहीं दिया गया। रेलवे किराए की छूट भी नहीं चालू की गई है। वित्त विधेयक अधिनियम लाकर पेंशनर्स को आठवें वेतनमान का लाभ नहीं दिए जाने की मंशा है। बैठक में साहबदीन यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, डॉ. आरके गुप्ता, बीके माथुर, पीएन लाल, हरिशंकर सिंह, बीआर प्रसाद, आलोक कुमार मौजूद रहे। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed