फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Government preparing to implement Commissionerate in Kanpur, Noida-Lucknow Commissioner told how to curb any crime

कानपुर में कमिश्नरेट लागू करने की तैयारी में शासन, नोएडा-लखनऊ कमिश्नर ने बताया कैसे कसी अपराध पर लगाम

Thu, 14 Jan 2021 11:01 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 14 Jan 2021 11:01 AM IST
विज्ञापन
Government preparing to implement Commissionerate in Kanpur, Noida-Lucknow Commissioner told how to curb any crime
लखनऊ पुलिस कमिश्नर आईपीएस डीके ठाकुर, नोएडा पुलिस कमिश्नर आईपीएस आलोक सिंह - फोटो : amar ujala
नोएडा और लखनऊ में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू हुए एक साल पूरे हो गए हैं। कमिश्नरेट के परिणाम सकारात्मक रहे हैं। पुलिस को अधिकार मिले तो कानून-व्यवस्था बेहतर हुई। अपराधियों पर नकेल कसने में आसानी हुई और महिला अपराध में भी कमी आई। दोनों शहरों में बीते कई वर्षों की अपेक्षा 2020 में हर तरह के अपराध में कमी दर्ज की गई। कानपुर और वाराणसी में कमिश्नरेट लागू करने का खाका शासन तैयार कर चुका है। 
विज्ञापन


संगठित अपराध पर लगाम 
नोएडा पुलिस कमिश्नर आईपीएस आलोक सिंह ने बताया कि कमिश्नरेट लागू होने से मजिस्ट्रियल पावर पुलिस को मिली। इससे शातिर अपराधियों पर गुंडा एक्ट और गैंगस्टर की ज्यादा कार्रवाई कम समय में की गईं। इससे संगठित अपराध में कमी आई। धारा 144 लागू करने का अधिकार मिलने की वजह से कानून-व्यवस्था बिगड़ने की स्थित नहीं आई। आंदोलन हो या कोई अन्य गतिविधि अधिकार का इस्तेमाल कर धारा 144 लागू की गई। पहले इन सभी कार्रवाई के लिए मजिस्ट्रेट पर निर्भर रहना पड़ता था। इससे वक्त जाया होता था और स्थितियां गंभीर हो जाती थीं। 
विज्ञापन


 

भ्रष्टाचार में कमी, निगरानी बढ़ी 
लखनऊ पुलिस कमिश्नर आईपीएस डीके ठाकुर ने बताया कि कमिश्नरेट लागू होने से जिले में पुलिस बल की संख्या बढ़ गई। खासकर आईपीएस और पीपीएस अफसर की तैनाती अधिक की गई है। इससे थाने स्तर की निगरानी करना आसान है। जब भी कोई शिकायत दरोगा, इंस्पेक्टर आदि की मिलती है तो उसमें अधिकतर मामलों की जांच राजपत्रित अधिकारी से कराई जाती है। इससे पुलिसिंग बेहतर हो रही है और भ्रष्टाचार में कमी आई है। 

महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान 
दोनों शहरों में महिला सुरक्षा इकाई बनाई गई है। इसमें एक महिला डीसीपी की तैनाती की गई है। ये पद आईपीएस अफसर का है। वहीं थानों में महिला अपराध की निगरानी के लिए एक अलग विंग बनाई गई है। इससे महिला अपराध संबंधी मामलों में कार्रवाई तेज हुई। अपराधियों को सजा कम समय में मिली और महिला अपराध में कमी भी आई। इसी तरह अब साइबर क्राइम को लेकर अलग विंग बनाई जा रही है। इसमें भी साइबर एक्सपर्ट आईपीएस की डीसीपी के पद पर तैनाती दी जाएगी। इससे साइबर अपराध पर शिकंजा कसना मकसद होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed