फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Got job in bank by making someone else sit in exam, then resigned on some pretext and was caught

Hardoi: परीक्षा में दूसरे को बैठाकर पाई बैंक में नौकरी फिर बहाने से दिया इस्तीफा और पकड़ा गया

Sat, 21 Sep 2024 10:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 21 Sep 2024 10:50 PM IST
सार

Hardoi News: बैंक बीओआई प्रबंधन ने हेराफेरी पकड़ी है। क्लर्क परीक्षा में बिहार के युवक ने साॅल्वर को बैठाकर सफलता पाई थी। तीन दिन नौकरी करने के बाद इस्तीफा दे दिया था।

विज्ञापन
Got job in bank by making someone else sit in exam, then resigned on some pretext and was caught
दीपक पासवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईबीपीएस की 13वीं बैंक क्लर्क परीक्षा में दूसरे को बैठाकर नौकरी ज्वाइन करने पहुंचे युवक को बैंक ऑफ इंडिया (बीओआई) प्रबंधन ने पकड़ लिया। प्रबंधन को युवक की फोटो की बायोमीट्रिक मिलान न होने पर शक हुआ था। बिहार के रहने वाले युवक ने बताया कि उसने 10 लाख रुपये देकर बैंक क्लर्क की परीक्षा सॉल्वर के जरिये पास की थी। बैंक के मानव संसाधन विभाग के अधिकारी रविकांत शुक्ला ने शहर कोतवाली में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन



आरोपी युवक दीपक कुमार पासवान बिहार के पटना में दानापुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उसने चार दस्तावेजों में हेराफेरी कर नाैकरी पाई थी। बैंक अधिकारी रविकांत ने पुलिस को बताया कि दीपक कुमार के बैंक में उपलब्ध कागजात और रिकाॅर्ड से फोटो का मिलान किया गया। इसमें जानकारी हुई कि दीपक कुमार ने मूल दस्तावेजों में हेरफेर कर किसी अन्य की फोटो लगाकर व किसी दूसरे से परीक्षा दिलाकर नाैकरी पाई है।
विज्ञापन

 

प्रारंभिक पूछताछ में दीपक कुमार ने सॉल्वर का नाम अमित कुमार बताया। बताया कि परीक्षा की तैयारी के दौरान ही अमित से मुलाकात हुई थी और उसी ने आवेदन भरवाया था। नौकरी लगने पर ज्वाइन कर तीन दिन काम करने के बाद पकड़े जाने के डर से इस्तीफा दे दिया था। लेकिन बैंक अधिकारियों ने दोबारा ज्वाइन करने के लिए बुलाया और इसी पर वह शुक्रवार को हरदोई आया था। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दीपक कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed