फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Mobile phone and slippers of a youth missing for three days found on the banks of the Sai River.

Hardoi News: तीन दिन पहले लापता युवक का सई नदी किनारे मिला मोबाइल और चप्पल

Wed, 23 Sep 2026 10:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Mobile phone and slippers of a youth missing for three days found on the banks of the Sai River.
बेहंदर। कासिमपुर थाना क्षेत्र के जाहिदपुर गांव में रविवार रात घर से निकला युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजन की काफी तलाश के बाद उसका मोबाइल और चप्पल गांव के बाहर सई नदी के किनारे पड़ी मिली। खोजबीन में नदी की ओर जाने वाले रास्ते पर लगे सीसीटीवी कैमरे में युवक जाता दिखाई दिया। नदी में डूबने की आशंका को देखते हुए गोताखोरों और एनडीआरएफ की टीम की मदद से उसकी तलाश शुरू कराई गई। युवक का फिलहाल अभी तक कुछ सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन

जाहिदपुर गांव निवासी अजय (23) चेन्नई में एक फैक्टरी में मजदूरी करता है। वह 18 सितंबर को गांव आया था। रविवार रात करीब 8:30 बजे घर से निकला था लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजन ने उसकी तलाश शुरू की तो नदी की तरफ जाने वाले रास्ते पर लगे सीसीटीवी फुटेज में अजय दिखाई दिया। परिजन और ग्रामीणों ने नदी के आसपास तलाश की। सई नदी के किनारे अजय का मोबाइल और चप्पल रखे मिले। सामान मिलने के बाद परिजन ने नदी में डूबने की आशंका जताई और पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक घनश्याम राम ने बताया कि गोताखोरों और एनडीआरएफ की टीम की मदद से नदी में लापता युवक की तलाश कराई जा रही है। अभी तक युवक का कुछ पता नहीं चला है। पुलिस अन्य पहलुओं को ध्यान में रखते हुए भी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

-----
छात्रा का नौ दिन बाद भी नहीं लगा सुराग
हरपालपुर। कोतवाली क्षेत्र के भदार गांव स्थित गंभीरी नदी में नौ दिन पहले डूबी छात्रा का सुराग न लगने पर बुधवार को एनडीआरएम की टीम ने खोज अभियान बंद कर वापस लौट गई। कोतवाली क्षेत्र के भदार गांव निवासी कक्षा 10 की छात्रा रितिका (16) बीते 15 सितंबर की शाम अपना आधार कार्ड सही कराकर सहेलियों के साथ श्रीमऊ से घर वापस आ रही थी। रास्ते में वह गंभीरी नदी के पुल से गिरकर नदी में डूब गई थी। पुलिस की सूचना पर एसडीआरएफ की टीम ने नदी किनारे आठ दिन तक सर्च अभियान चलाया पर सफलता नहीं मिली। प्रभारी निरीक्षक संदीप शुक्ला ने बताया कि कोई सुराग न लगने पर एसडीआरएफ की टीम वापस चली गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed