फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Pregnant woman's health deteriorates under suspicious circumstances; dies.

Hardoi News: गर्भवती की संदिग्ध हालात में तबीयत बिगड़ी, मौत

Wed, 23 Sep 2026 10:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Pregnant woman's health deteriorates under suspicious circumstances; dies.
हरपालपुर। कोतवाली क्षेत्र के रानीखेड़ा गांव में मंगलवार देर रात एक नौ माह की गर्भवती महिला की अचानक तबीयत बिगड़ गई। मुंह से झाग निकलता देख परिजन घबरा गए और आनन फानन सीएचसी लेकर पहुंचे। जांच में चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मायके वालों ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

रानीखेड़ा गांव निवासी जगतराम की पत्नी मधु (22) नौ माह की गर्भवती थीं। जगतराम ने बताया कि मंगलवार रात करीब नौ बजे खाना खाया और इसके बाद चारपाई पर लेटने चली गईं। कुछ देर बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और मुंह से झाग निकलने लगा। पत्नी की हालत देखकर वह लोग घबरा गए और तत्काल सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक ने जांच के बाद मधु को मृत घोषित कर दिया। मधु का मायका बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के रामापुर रहोलिया गांव में है। सूचना पाते ही उसके पिता पप्पू उर्फ बिमलेश कुमार पुत्री के घर पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बेटी की शादी तीन साल पहले की थी। आरोप है कि दामाद उसकी पुत्री को बदसूरत बताकर आए दिन मारपीट करता था। उन्होंने पति समेत सास और ससुर पर पिटाई करने का आरोप लगाया। प्रभारी निरीक्षक संदीप शुक्ला ने बताया कि महिला की मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed