कानपुर में टला बड़ा हादसा: चौबेपुर स्टेशन के पास पटरी से उतरे मालगाड़ी के डिब्बे, अचानक मवेशी फंसने से हुई दिक्कत
कानपुर रेल मंडल के चौबेपुर में मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतर गए, जिसके चलते तीन घंटे तक के यातायात प्रभावित रहा। करीब दर्जन ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोका गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में चौबेपुर रेलवे स्टेशन के पास बिल्हौर की तरफ जा रही मालगांडी की दो बोगियां पटरी से उतर गईं। हादसे के बाद रेल महकमे में हड़कंप मच गया, जिससे रेलमंडल अलर्ट मोड में आ गया। बताया जा रहा है कि चौबेपुर के हनुमान मंदिर के सामने अचानक मवेशी आ जाने के बाद हादसा हुआ।
ड्राइवर ने धीरे-धीरे करके ट्रेन एक किलोमीटर आगे स्टेशन पर लाकर खड़ी की। मिली जानकारी के अनुसार, कानपुर से बिल्हौर की तरफ जा रही मालगाड़ी के दो डिब्बे सुबह 4:30 बजे चौबेपुर के ग्राम विद्यापीठ विद्यालय के सामने अचानक रेलवे ट्रैक से उतर गए।
इसके चलते लगभग तीन घंटे तक यातायात बाधित रहा। गाड़ी नंबर 22532, 09417, 1940 तीन एक्सप्रेस को चौबेपुर, शिवराजपुर और उत्तरीपुरा में रोक दिया गया। साथ ही, करीब एक दर्जन ट्रेनें आसपास के स्टेशनों पर रोक दी गई। करीब चार घंटे तक मरम्मत का काम चला। उसके बाद आवागमन शुरू हो पाया।
सूचना पर डॉ. हरीश डिविजनल अफसर पहुंचे और पूरे प्रकरण की जांच पड़ताल शुरू की। उन्होंने बताया कि चालक के मालगाड़ी को सुरक्षित ले जाने के प्रयास में पांच सौ मीटर तक का रेल रूट खराब हो गया था। सेक्शन इंजीनियर सहित अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे और मरम्मत कार्य शुरू किया गया। इसके बाद सभी ट्रेनों को कासन देकर रवाना किया गया।