{"_id":"9951400a9b2371715fcb0531a29ed531","slug":"goods-train-derail-in-lalpur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी के दो वैगन पटरी से उतरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालगाड़ी के दो वैगन पटरी से उतरे
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
Updated Sun, 12 Apr 2015 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर से झांसी जा रही एक मालगाड़ी के दो वैगन शनिवार को लालपुर स्टेशन पर पटरी से उतर गए। हादसे से कानपुर-झांसी रूट पर साढ़े पांच घंटे तक ट्रैक बाधित रहा। ट्रेनों को रोककर दिया। ट्रैक चालू होने पर लाोककमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस को ट्रेन को निकाला कराया जा सका। बताया गया है कि मालगाड़ी उस वक्त 90 किमी की रफ्तार से दौड़ रही थी।
शनिवार सुबह 6:08 बजे पर कानपुर से 44 खाली वैगन लेकर झांसी जा रही मालगाड़ी जैसे ही लालपुर रेलवे स्टेशन के क्रांसिग गेट नंबर-214 पर पहुंची। उसके दो वैगन पटरी से उतर गई। मालगाड़ी उस वक्त 90 किमी की रफ्तार से दौड़ रही थी। वैगन के पटरी से उतरते ही जोर की आवाज हुई। चारों ओर और दूर-दूर तक धूल के गुबार छा गए। आसपास के खेतों में कटाई कर रहे किसानों में खलबली मच गई। खेतों में सूखी फसल खड़े होने चिंतित किसानों ने कहा कि यदि बिजली की लाइन में वैगन टकरा जाते तो चारों तरफ आग का मंजर होता। 20 मिनट बाद धूल के गुबार शांत होने के बाद किसान स्टेशन की तरफ गए। मालगाड़ी के इंजन से छठवें और सातवें वैगन के पहिए क्रासिंग से पहले पटरी से उतरे पड़े थे। लगभग 80 से अधिक कंक्रीट स्लीपर तोड़ते हुए 300 मीटर दूर प्लेटफार्म तक घिसटते हुए चले गए। वैगन के पहिए एक बार पटरी पर क्रासिंग के पास चढ़े लेकिन पांच मीटर चलने के बाद उतर गए। गाड़ी में गार्ड विजय कुमार गाड़ी ने इमरजेंसी ब्रेक लगाया, तब तक गाड़ी 300 मीटर तक घिसटते हुए जाकर रूक गई। गाड़ी के ड्राइवर एसएन शुक्ला ने कंट्रोल की सूचना दी। ड्यूटी पर तैनात स्टेशन मास्टर एसपी सिंह चौहान ने झांसी कंट्रोल के आलाधिकारियों को इसकी सूचना दी। कानपुर की ओर से आ रही गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस ट्रेन को भीमसेन जंक्शन में खड़ा कर दिया। और झांसी की ओर से आ रही इंटरसिटी को उरई के पास भुआ स्टेशन पर खड़ा कर दिया है।
मौके पर उरई आरपीएफ एसआई वीएस सिंह और रेलवे सलाहकार समिति के पूर्व सदस्य शेख मुहम्मद भी पहुंचे। सुबह 10.30 बजे झांसी कंट्रोल से जरूरी साज-समान, इंजीनियरों और अफसरों को लेकर दुघर्टना राहत गाड़ी लालपुर स्टेशन पर पहुंची। मौके पर आए मंडल इंजीनियर एसएस यादव, सहायक अभियंता आरके शर्मा ने तत्काल मौके पर पटरी से उतरे वैगन को पटरी पर चढ़ाने का कार्य शुरू कराया। 12:30 बजे गोरखपुर से लोकमान्य तिलक को लालपुर स्टेशन पर लूप लाइन से निकाला गया। तब कहीं जाकर ट्रैक को आंशिक रूप से चालू किया जा सका।