फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Good news for policemen

खुशखबर: पुलिसवालों के लिए अच्छी खबर, अब मिलेगी ये शानदार सुविधा

Wed, 10 Oct 2018 08:32 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 10 Oct 2018 08:32 AM IST
सार

- एक-दो दिन में बैठक कर एसएसपी लेंगे फैसला

विज्ञापन
Good news for policemen
डेमो पिक

विस्तार

पुलिसकर्मियों में तनाव के चलते खुदकुशी के बढ़ते मामलों को देखते हुए साप्ताहिक अवकाश फिर दिए जाने की तैयारी है। एसएसपी अनंत देव ने बताया कि कानपुर में सिपाही से लेकर इंस्पेक्टर (नान गजटेड) के लिए पुलिस अवकाश की व्यवस्था एक हफ्ते में फाइनल हो जाएगी। एक-दो दिन में पुलिस अफसरों के साथ बैठकर इस मसले में फैसला ले लेंगे।
विज्ञापन


कानपुर शहर में आईपीएस सुरेंद्र कुमार दास ने सुसाइड कर लिया था। प्रदेश में ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं। पिछले दिनों पुलिस लाइन सभागार में लगे मेडिकल कैंप में मनोचिकित्सक व न्यूरोलॉजिस्ट ने दो दिन में 52 पुलिसकर्मियों और अफसरों का चेकअप व काउंसिंलग की थी।
विज्ञापन

Good news for policemen
डेमो पिक
डॉक्टरों ने सीएमओ के माध्यम से जो रिपोर्ट पुलिस अफसरों को दी है, उसमें लिखा है कि घर से दूर होने, छुट्टी न मिलने, अनियमित व लंबी ड्यूटी की समस्या से चलते ज्यादातर पुलिसकर्मी तनाव में हैं। कई पुलिसकर्मी तो आत्महत्या तक की सोचने लगे हैं। डॉक्टरों की यह रिपोर्ट सामने आने के बाद एसएसपी ने हर महीने पुलिस कर्मियों को तीन अवकाश (11वें दिन) दिए जाने के बावत योजना बनाना शुरू कर दिया है।

इस महीने के आखिरी सप्ताह या नवंबर के प्रथम सप्ताह में यह योजना लागू होने की उम्मीद है। एसएसपी ने बताया कि एक-दो दिन में सभी एसपी के साथ बैठकर योजना फाइनल करेंगे। पिछले दिनों एडीजी अविनाश चंद्र, आईजी आलोक सिंह और एसएसपी ने रात 1 से सुबह 4 बजे तक शहर में विभिन्न क्षेत्रों में घूम-घूम कर पुलिसकर्मियों की समस्याएं जानी थीं। एसएसपी ने बताया कि उन्होंने पिकेट, यूपी-100 व जेब्रा मोबाइल में तैनात 50 पुलिसकर्मियों से बातचीत की तो पाया कि पुलिसकर्मी अनियमित व लंबी ड्यूटी से परेशान हैं। कुछ पारिवारिक समस्या को लेकर चिंतित थे। 

पहले भी लागू हुई थी योजना

Good news for policemen
डेमो पिक
कानपुर शहर में वर्ष 2014 में तत्कालीन एसएसपी अजय कुमार मिश्रा ने पुलिस को साप्ताहिक अवकाश देना शुरू किया था। दो-तीन महीने तक व्यवस्था चली थी लेकिन बाद में ठप हो गई थी। एक सिपाही के मुताबिक उसके 35 साल के करियर में चार बार इस तरह के अवकाश की बात उठी, लेकिन योजना धरातल पर नहीं उतरी। इसके पीछे अफसर फोर्स की कमी, वीआईपी ड्यूटी, त्योहारों की अधिकता आदि बताते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed