फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Gold and silver prices continue to fall; people await Pitru Paksha.

Kanpur News: सोने व चांदी के भाव में गिरावट जारी, लोगों को पितृपक्ष का इंतजार

Sun, 13 Sep 2026 01:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 13 Sep 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Gold and silver prices continue to fall; people await Pitru Paksha.
कानपुर देहात। सराफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर लगातार जारी है। सितंबर महीने की शुरुआत से ही कीमती धातुओं के भाव में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा। बीते कुछ दिनों में 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 1,60,990 रुपये के उच्चतम स्तर से गिरकर 1.54 लाख रुपये के करीब आ गया है। वहीं, चांदी भी 2.71 लाख रुपये प्रति किलोग्राम से घटकर 2.37 लाख रुपये प्रति किलो तक आ चुकी है।
विज्ञापन

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक कीमतों में इस गिरावट के बावजूद खुदरा बाजार में खरीदार अभी दूरी बनाए हुए हैं। ग्राहक अब 26 सितंबर से शुरू हो रहे पितृपक्ष का इंतजार कर रहे हैं। मान्यता के अनुसार पितृपक्ष के दौरान नए आभूषणों की खरीदारी से बचा जाता है। जिससे सराफा बाजारों में मांग और ठंडी पड़ने के आसार हैं।
विज्ञापन

सराफा कारोबारी व जिला व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष सुशील कुमार कौशल का कहना है कि ग्राहक फिलहाल कीमतों पर नजर रखे हुए हैं। लोग उम्मीद कर रहे हैं कि पितृपक्ष के 16 दिनों के दौरान मांग घटने से सोने-चांदी के भाव में और नरमी आएगी। ज्यादातर लोग इस समय सिर्फ रेट पर नजर रखकर अपनी पसंद के डिजाइन चुन रहे हैं ताकि आगामी नवरात्र, धनतेरस और दिवाली के शुभ अवसरों पर खरीदारी की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

...............
आगामी त्योहारी सीजन में उछाल की उम्मीद
सर्राफा व्यापारियों का मानना है कि पितृपक्ष के खत्म होते ही नवरात्र से सर्राफा बाजार में रौनक वापस लौटेगी। जिन ग्राहकों ने अभी खरीदारी रोक रखी है। वे त्योहारी सीजन में डिलीवरी लेंगे। सराफा कारोबारी राहुल ओमर ने बताया कि व्यापारियों को उम्मीद है कि आगामी शादियों के सीजन में मांग तेजी से बढ़ेगी। हालांकि इस समय बाजार में रौनक नहीं हैं।
........................
1 से 12 सितंबर तक सोने के भाव प्रति 10 ग्राम और चांदी के भाव प्रति किलोग्राम
तारीख - 22 कैरेट सोना - 24 कैरेट सोना - चांदी
01 सितंबर - 1,45,340 - 1,56,760 - 2,59,900
2 सितंबर - 1,48,210 - 1,60,990 - 2,70,900
3 सितंबर - 1,46,530 - 1,59,170 - 2,65,900
4 सितंबर - 1,46,910 - 1,59,580 - 2,71,100
5 सितंबर - 1,46,910 - 1,59,580 - 2,70,900
6 सितंबर - 1,45,940 - 1,58,520 - 2,71,000
7 सितंबर - 1,45,650 - 1,58,210 - 2,42,000
8 सितंबर - 1,45,100 - 1,57,610 - 2,41,200
9 सितंबर - 1,45,350 - 1,57,880 - 2,39,600
10 सितंबर - 1,45,090 - 1,57,610 - 2,38,800
11 सितंबर - 1,41,150 - 1,53,480 - 2,36,900
12 सितंबर - 1,41,850 - 1,54,560 - 2,37,100
(नोट - सोने व चांदी के भाव में तीन प्रतिशत जीएसटी व मेकिंग चार्ज नहीं शामिल है।)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed