पिछले दस सालाें से इस लड़की ने एक भी दिन स्कूल नहीं किया बंक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मरियमपुर सीनियर सेकेंड्री स्कूल की 12वीं की छात्रा पलक सेठी ने रोजाना स्कूल जाने की नई मिसाल पेश की है। पलक बीते दस साल से लगातार स्कूल जा रही है। एक भी दिन स्कूल मिस नहीं किया है। पलक की इस उपलब्धि के लिए महापौर प्रमिला पांडेय ने उसे स्कूल में सम्मानित किया। पलक बताती हैं कि उनके चचेरे भाई अर्जुन सेठी केजी से 12वीं तक लगातार स्कूल गए थे।
उन्हीं से प्रेरणा लेकर मैंने भी कक्षा तीसरी में ठान लिया था कि मैं कभी स्कूल बंक नहीं करूंगी। कभी कभार हल्की तबीयत भी खराब हुई लेकिन स्कूल नहीं छोड़ा। उन्हें रोजाना स्कूल जाना और पढ़ना अच्छा लगता है। पलक कौशलपुरी की रहने वाली हैं। पिता साकेत कुमार सेठी निजी कंपनी में जॉब करते हैं जबकि मां कुसुम सेठी गृहणी हैं। बहन अनमोल सेठी एमबीए कर रही हैं।
पिता साकेत ने बताया कि बेटी ने दस साल पहले जो हमसे वादा किया था उसे पूरा किया। यह मेरे लिए गर्व की बात है। कहते हैं कि ईश्वर का भी इसमें सहयोग रहा कि बेटी कभी ज्यादा बीमार नहीं पड़ी। इसपर मां और बहन ने भी खुशी जताई। पलक बताती हैं कि वह आगे मास कम्युनिकेशन करके पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना कॅरियर स्थापित करना चाहती हैं। वहीं अर्जुन दो साल पहले 12वीं पास करने के बाद अब पॉलिटेक्निक कर रहे हैं।