{"_id":"5e43f85f8ebc3ee60618add2","slug":"girl-student-committed-suicide-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: पिता की डांट से क्षुब्ध छात्रा ने फांसी लगा दी जान, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: पिता की डांट से क्षुब्ध छात्रा ने फांसी लगा दी जान, मचा कोहराम
Wed, 12 Feb 2020 06:40 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 12 Feb 2020 06:40 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : गूगल
कानपुर के गोविंदनगर थानाक्षेत्र में पिता की डांट से क्षुब्ध 9वीं क्लास की छात्रा ने फांसी लगा ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बाबूपुरवा बगाही निवासी अंशिका उर्फ खुशी (14) ज्ञानोदय इंटर कॉलेज में पढ़ती थी। पिता ओमकार मजदूरी करते हैं।
पुलिस के अनुसार मंगलवार को पिता ने किसी बात पर अंशिका को डांट दिया था। इसके बाद वह गोविंदनगर संजय नगर बस्ती निवासी बाबा विशेषश्वर प्रजापति के पास चली गई थी। बुधवार की सुबह करीब 10.30 बजे बाबा छत पर थे। इस बीच छात्रा ने पंखे के कुंडे से दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। अंशिका पांच बहनों में सबसे बड़ी थी।