फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Girl's dead body found on river Yamuna

दीपू की जेब से गुड्डन का फोटो मिलना, अब गुड्डन की dead body, कहीं ये ऑनर किलिंग तो नहीं

Fri, 15 Dec 2017 12:45 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 15 Dec 2017 12:45 PM IST
विज्ञापन
Girl's dead body found on river Yamuna
डेमो पिक
उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात के सिकंदरा में यमुना नदी के किनारे शव मिलने से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। घटना का इतना संवेदनशील होने का कारण यह भी है कि मंगलवार को एक युवक का शव मिला था और उसकी जेब से एक युवती की फोटो मिली थी। यह फोटो किसी और नहीं बल्कि मृत पायी गई युवती की थी। दो दिन में दोनों की हत्याएं कई सवाल खड़े कर रही हैं।
विज्ञापन



अमराहट थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह अरसुनबांगर गांव से करीब दो किलोमीटर दूर यमुना नदी के किनारे युवती का शव मिला। सुबह खेलने पहुंचे बच्चों ने शव को देखा और गांववालों को जानकारी दी। मौसी सर्वेश कुमारी ने शव की शिनाख्त सिरसाकलार-जालौन के निपनियां गांव निवासी राजेश की पुत्री गुड्डन (18) के रूप में की। वह करीब चार साल से अरसुनबांगर गांव में मौसी सर्वेश कुमारी पति शिवकुमार के  संग रह रही थी। गुड्डन आठ दिसंबर से लापता थी। मालूम हो कि मंगलवार को अरसुनबांगर गांव के दीपू(22) का शव सिकंदरा के पास टॉवर के पीछे यूकेलिप्टस के बाग में मिला था। दीपू के पिता रामबाबू ने गांव के ही शिवकुमार, राजासिंह, रामदास व सत्येंद्र के खिलाफ हत्या कर शव फेंकने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन



मौके पर पहुंचे एसपी रतनकांत पांडेय व डीएसपी आलोक कुमार जायसवाल ने ग्रामीणों से पूछतांछ की। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट ने नमूने भी लिये। उन्होंने कहा कि दोनों घटनाओं के तार जुड़ रहे हैं। थाना इंचार्ज को ऑनर किलिंग की संभावना पर भी जांच कर वारदातों का खुलासा करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



अमराहट के थाना इंचार्ज आरपी प्रजापति ने बताया कि दीपू की जेब से मिली फोटो गुड्डन की है। गुड्डन का शव मिलने तक इस बाबत किसी ने तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। वहीं युवक की हत्या में नामजद आरोपियों की तलाश में दबिश रही जा रही है। सभी बिंदुओं पर जांच कर सबूत जुटाए जाएंगे।   गांव के चौकीदार बलवान की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed