फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Girl gang raped in Banda, first abducted and made to drink alcohol, then did misdeeds in the forest

पिता का इनकार, बेटी से सामूहिक दुष्कर्म: पहले अगवा कर पिलाई शराब, फिर जंगल में किया कुकृत्य, पढ़ें पूरा मामला

Fri, 05 May 2023 02:49 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 05 May 2023 02:49 PM IST
सार

Banda Crime: मटौंध थाना क्षेत्र में पिता के मजदूरी से मना करने पर पुत्री से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिला महिला अस्पताल में युवती का मेडिकल परीक्षण हुआ है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Girl gang raped in Banda, first abducted and made to drink alcohol, then did misdeeds in the forest
जंगल में जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले में पिता के फसल काटने से इनकार करने की खुन्नस में युवकों ने युवती को घर से अगवा कर दुष्कर्म किया था। यह आरोप पीड़िता के पिता ने जिला महिला अस्पताल में गुरुवार को बेटी के मेडिकल परीक्षण के दौरान लगाया। रिपोर्ट दर्ज होने के दूसरे दिन भी पुलिस किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं कर सकी।

विज्ञापन

तीनों फरार हैं। मटौंध थाना क्षेत्र निवासी सामूहिक दुष्कर्म का शिकार युवती का पुलिस ने गुरुवार को मेडिकल कराया। युवती के पिता ने बताया कि बेटी के साथ दरिंदगी करने वाले दो आरोपी बड़े काश्तकार हैं। तीनों आरोपी वीरेंद्र सिंह उर्फ बिंदू, रिंकू यादव व अजीत सिंह उर्फ बापू एक ही गांव के हैं।
विज्ञापन

वीरेंद्र सिंह उसके पास होली बाद अपनी फसल की कटाई कराने के लिए आया था। मजदूरी की बात न बनने पर फसल की कटाई करने से मना कर दिया था। इस पर उसने खामियाजा भुगतने की धमकी दी थी। इसी खुन्नस में उसने साथियों के साथ घटना को अंजाम दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों ने शराब पिलाकर किया दुष्कर्म
बताया कि आरोपी वीरेंद्र सिंह और अजीत सिंह खेती-किसानी करते हैं। रिंकू यादव का दूध का व्यवसाय है। तीनों ने युवती के साथ 11 अप्रैल की रात घर से अगवा कर शराब पिलाकर जंगल और बांदा के एक कमरे में सामूहिक दुष्कर्म किया था। खुद को बचाने के लिए युवती के कपड़े तक बदलवा दिए थे।

28 अप्रैल को युवती ने मां को बताई थी घटना
पीड़िता के पिता ने बताया कि घर आने पर बेटी गुमसुम रहती थी। खाना भी ठीक से नहीं खा रही थी। बहुत कुरेदने पर 28 अप्रैल को उसने मां से पूरी घटना बताई थी। तब वह एक मई को डीएम और एसपी के सामने पेश हुआ। बताया कि बेटी कक्षा आठ तक पढ़ी है। मार्कशीट में उसकी उम्र 18 वर्ष है।

पुलिस का दावा- युवती खुद आई थी भूरागढ़ चौकी
सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस अधीक्षक अभिनंदन की ओर से मीडिया सेल में विज्ञप्ति जारी कर बताया गया है कि 12 अप्रैल को सुबह सात बजे मटौंध थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती भूरागढ़ चौकी खुद आई थी। उसने पिता पर मारपीट व प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था।

पुलिस ने की है वीडियो रिकार्डिंग
पिता को बुलाया गया था। उसने पिता के सामने बताया कि वह 11 अप्रैल की रात मारपीट के डर से घर से चली गई थी। इसकी पुलिस ने वीडियो रिकार्डिंग भी की थी। उस समय पिता को हिदायत देकर युवती को किया था। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि युवती का सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी रिंकू यादव से प्रेम प्रसंग भी था।

एक आरोपी से युवती का था प्रेम प्रसंग
इसकी जानकारी होने पर पिता ने पिटाई की थी। घटना के 21 दिन बाद युवती के पिता ने थाना मटौंध में तीन लोगों पर अपहरण और दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया था। थाने में सामूहिक दुष्कर्म की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed