फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   girl death by wrong injection

यहां घूम-घूमकर पकड़े जा रहे झोलाछाप डॉक्टर, अब तक 16 को जेल

Fri, 04 May 2018 06:33 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 04 May 2018 06:33 PM IST
विज्ञापन
girl death by wrong injection
झोलाछाप  को न्यायालय ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
यूपी में इटावा में गलत इंजेक्शन से मासूम शीतल की मौत के बाद जिला प्रशासन की नींद टूटी है। स्वास्थ्य विभाग व पुलिस की टीमों ने ग्रामीण इलाकों में घूम-घूमकर झोलाछापों की धर-पकड़ का अभियान चलाना शुरू कर दिया है।  
विज्ञापन

धड़पकड़ अभियान में 16 झोलाछापों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। संयुक्त टीम की कार्रवाई से जनपद में हड़कम्प मच गया। डिप्टी सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. ज्ञानेंद्र यादव, डॉ. सुमित महेवा, डाटा फीडर हसन नवाज के साथ बकेवर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर आलोक राय के साथ बकेवर कस्बा व ग्रामीण क्षेत्र लुधियानी हर्राजपुर, निबाड़ीकला, अहेरीपुर, महेवा, बहेड़ा में छापामारी कर करीब 16 झोलाछाप डॉक्टरों को क्लीनिक खोलकर इलाज करते पकड़ लिया।पकड़े गए 16 झोलाछाप में सुहेल अंसारी अंसारी क्लीनिक, माथुर क्लीनिक अंबेडकर नगर रविंद्र सिंह सराय नरोत्तम, रमेश चंद्र चंद्रा क्लीनिक अंबेडकर नगर, राकेश कुमार कुमार क्लीनिक अंबेडकर पार्क के सामने बकेवर, अनुषा क्लीनिक सुरेंद्र प्रताप सिंह व्यासपुर कोठी, ज्योति शंकर जान्हवी क्लीनिक लोहियानगर बकेवर, सत्यवीर सिंह आरोग्य क्लीनिक भरथना रोड़ बकेवर, राजेश कुमार वर्मा क्लीनिक हर्राजपुर, सनी क्लीनिक संजीव कुमार हर्राजपुर बकेवर, ग्रामीण क्लीनिक धीरेंद्र सिंह उरेंग, चांदनी क्लीनिक नसीम लुधियानी रोड निबाड़ीकला, चांदनी क्लीनिक सुखेंद्र सरकार मेन रोड निबाड़ीकला, माथुर क्लीनिक रामशंकर उर्फ कचेरी इंद्रपुर रोड़ निबाड़ीकला, रविकांत चंदन क्लीनिक अछल्दा महेवा रोड़ अहेरीपुर, रविकांत कुशवाहा ओम साईं क्लीनिक बहेड़ा, दिलीप कुमार रुद्राज रुबराज क्लीनिक बहेड़ा को गिरफ्तार किया। उनके पास मेडिकल संबंधित दस्तावेज नहीं मिलने पर डिप्टी सीएमओ वीरेंद्र सिंह ने भारतीय चिकित्सा अधिनियम 1956 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई।

विज्ञापन

क्लीनिकों को कर दिया सीज

girl death by wrong injection
झोलाछापों के पकड़े जाने से लखना स्वास्थ्य केंद्र पर लगी मरीजों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

इस मामले में 16 झोलाछापों को पुलिस ने जेल भेज दिया। साथ ही सभी क्लीनिकों को सीज कर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा कार्यवाई के बाद बकेवर, लखना, महेवा, अहेरीपुर व ग्रामीण क्षेत्र में अपंजीकृत झोलाछापों के क्लीनिक न खुलने से मरीज उपचार के लिए सरकारी व रजिस्टर्ड डॉक्टरों के यहां पहुंचने लगे।

एक्शन के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे मरीज

girl death by wrong injection
डेमाे पिक
शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लखना पर मरीजों की तादाद बढ़ने लगी। अन्य दिनों की अपेक्षा मरीज सरकारी लखना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर व महेवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed