{"_id":"6161e2788ebc3eb34c6bd827","slug":"girl-commits-suicide-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: मां ने मोबाइल पर गेम खेलने से डांटा तो बेटी ने जान दी, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: मां ने मोबाइल पर गेम खेलने से डांटा तो बेटी ने जान दी, मचा कोहराम
Sun, 10 Oct 2021 12:12 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शुक्लागंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शुक्लागंज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 10 Oct 2021 12:12 AM IST
सार
छात्रा मोबाइल पर गेम खेल रही थी। तभी उसकी मां मोना ने डांट दिया। इसके बाद वह मोबाइल देकर ऊपर कमरे में चली गई। कुछ देर बाद बेटी को खाना खाने के लिए मां मोना ने बुलाया तो वह नीचे नहीं आई। इसके बाद मोना ऊपर पहुंचीं तो बेटी का शव फंदे से लटकता मिला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शुक्लागंज में मां ने बेटी को मोबाइल पर गेम खेलने से मना किया तो उसने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना कोतवाली गंगाघाट के मोहल्ला बिंदानगर की है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार करा दिया।
बिंदानगर निवासी गोपाल चौरसिया प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनके दो बेटियां और एक बेटा है। मझली बेटी शुभि उर्फ दिशा (12) कक्षा नौ की छात्रा थी। गोपाल ने बताया कि वह मोबाइल पर अक्सर गेम खेला करती थी। घर वाले गेम खेलने से मना करते हुए पढ़ाई पर ध्यान देने को कहते थे।
शुक्रवार रात भी वह मोबाइल पर गेम खेल रही थी। तभी उसकी मां मोना ने डांट दिया। इसके बाद वह मोबाइल देकर ऊपर कमरे में चली गई। कुछ देर बाद बेटी को खाना खाने के लिए मां मोना ने बुलाया तो वह नीचे नहीं आई।
विज्ञापन
इसके बाद मोना ऊपर पहुंचीं तो बेटी का शव फंदे से लटकता मिला। परिजनों ने बताया कि मामले की जानकारी उन्होंने पुलिस को दी, पर पुलिस नहीं पहुंची तो अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं कोतवाली पुलिस का कहना रहा कि इस तरह की कोई सूचना पुलिस के पास आई ही नहीं।