{"_id":"67ae5a0f22576f3183098371","slug":"gil-honored-for-pilot-parachute-for-sukhoi-30-kanpur-news-c-12-1-knp1053-1002596-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: पायलट पैराशूट फार सुखोई-30 के लिए जीआईएल को सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: पायलट पैराशूट फार सुखोई-30 के लिए जीआईएल को सम्मान
विज्ञापन
कानपुर। रक्षा मंत्रालय की डीपीएसयू ग्लाइडर्स इंडिया लिमिटेड (जीआईएल) ने बंगलूरू में आयोजित 15वें एयरो इंडिया शो 2025 में प्रतिभाग किया। एशिया के सबसे बड़े एयर शो में सामर्थ्य कार्यक्रम के दौरान जीआईएल ने स्वदेशी माॅडल पर एडीआरडीई के सहयोग से निर्मित पायलट पैराशूट फार सुखोई-30 का प्रदर्शन किया। यह पैराशूट कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा।
सामर्थ्य स्वदेशीकरण कार्यक्रम का आयोजन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में किया गया। इसमें सुखोई-30 के पायलट पैराशूट को बेहद सराहा गया। इस दौरान पायलट पैराशूट के उत्पादन व आपूर्ति के लिए जीआईएल और एडीआरडीई के अधिकारियों की टीम को संयुक्त रूप से प्रमाणपत्र दिया गया।
कार्यक्रम में रक्षा विनिर्माण में भारत की स्वदेशी प्रतिभा को 33 प्रमुख रक्षा उत्पादों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। इस दौरान जीआईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) एमसी बालासुब्रमण्यम और एडीआरडीई के वैज्ञानिक सुधाकर प्रसाद भी मौजूद रहे।