फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ghulam Moinuddin and Laxmi Hazariya XI won the match

Kanpur News: गुलाम मोईनुद्दीन व लक्ष्मी हजारिया इलेवन ने जीते मैच

Sat, 14 Jun 2025 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Ghulam Moinuddin and Laxmi Hazariya XI won the match
धारा रानी स्मारक अंडर- 14 क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता टीम।  - फोटो : संस्था
कानपुर। धारा रानी स्मारक अंडर-14 क्रिकेट लीग में शुक्रवार को हुए पहले मैच में गुलाम मोईनुद्दीन इलेवन ने गौरी माजिद इलेवन को आठ विकेट से हराया। दूसरे मैच में लक्ष्मी हजारिया इलेवन ने जैन ब्रदर्स को एक विकेट से हराया।
विज्ञापन



फूलबाग स्थित डीएवी मैदान पर हुए पहले मैच में गौरी माजिद इलेवन ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 132 रन बनाए। टीम से अंश सिंह ने 47 रन बनाए, तो गेंदबाजी में आरुष, यशस्वी व कार्तिक ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन


वहीं, गुलाम मोईनुद्दीन इलेवन ने 17 ओवर में दो विकेट पर 133 रन बनाकर मैच जीता। इसमें फैजान ने 65 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में शिवम व अंश ने एक-एक विकेट चटकाया। प्लेयर ऑफ द मैच फैजान को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे मैच में जैन ब्रदर्स ने 17.2 ओवर में 97 रन बनाए। टीम से शिखर सिंह ने 35 रन जोड़े, तो गेंदबाजी में अंश ने तीन विकेट चटकाए। वहीं, लक्ष्मी हजारिया इलेवन ने 18.1 ओवर में 98 रन बनाकर जीत दर्ज की। टीम से सैफुद्दीन ने 31 रन बनाए, तो गेंदबाजी में अनंत, शिखर ने दो-दो विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच अंश को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed