फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Gave triple talaq to wife over video call

वीडियो कॉल पर दिया तीन तलाक: पत्नी से बोला- यहां नहीं मोदी राज, पढ़ें पूरा मामला

Tue, 13 Feb 2024 09:25 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 13 Feb 2024 09:25 PM IST
सार

यूपी के फतेहपुर जिले में तीन तलाक का मामला सामने आया है। एसपी से शिकायत के बाद महिला थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
Gave triple talaq to wife over video call
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विदेश में नौकरी करने वाले युवक ने पत्नी को तीन तलाक देकर बोला वह बहरीन में है, यहां मोदी का राज नहीं है। एसपी से शिकायत के बाद महिला थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। महिला ने ससुर पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। मलवां थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला की शादी कानपुर किदवई नगर गेट नंबर छह के रहने वाले खालिद अली के साथ 2015 में हुई थी।

विज्ञापन


महिला का आरोप है कि शादी के बाद से पति और ससुर का व्यवहार ठीक नहीं था। पति कमाने बहरीन (विदेश) चले गए। वह 20 दिसंबर को जब घर में अकेली थी, तभी ससुर ने दुष्कर्म का प्रयास किया। उसका चोरी-छिपे नहाने का वीडियो बनाया और वायरल करने की धमकी दी। विरोध करने पर ससुर ने गला दबाकर उसको जान से मारने का प्रयास किया। किसी तरह जान बचाई। कुछ देर बाद पति ने ससुर को व्हाट्सएप पर वीडियो काॅल की।

विज्ञापन
Trending Videos

स्पीकर पर पति ने बोला कि जो अब्बा कहते हैं, वैसा ही करो। मना करने पर गाली गलौज कर तीन बार तलाक बोल दिया। पति बोला कि वह बहरीन में है, यहां मोदी का राज नहीं चलता। वह दोनों पुत्रियों को लेकर अपने मायके आ गई। महिला ने एसपी से शिकायत की। प्रभारी निरीक्षक संगीता सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed