फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Gate: Ayush Tripathi got second rank in the country in the subject of Textile and Fiber Science

गेट: कानपुर के आयुष त्रिपाठी को टेक्सटाइल एंड फाइबर साइंस विषय में देश में दूसरी रैंक मिली

Sat, 14 Mar 2020 06:01 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 14 Mar 2020 06:01 PM IST
विज्ञापन
Gate: Ayush Tripathi got second rank in the country in the subject of Textile and Fiber Science
शहर टॉपर आयुष त्रिपाठी को मिठाई खिलाते बाएं से पिता हनुमान प्रसाद त्रिपाठी, बाबा रमेश प्रसाद त्रिपाठी और दादी शकुन्तला देवी । - फोटो : अमर उजाला
ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट)-2020 का रिजल्ट शुक्रवार देर शाम घोषित कर दिया गया। इसमें कानपुर के उत्तर प्रदेश वस्त्र एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (यूपीटीटीआई) के छात्र-छात्राओं की मेधा की चमक देखने को मिली। गेट में एचबीटीयू और एआईटीएच समेत शहर के कई संस्थानों के विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है।
विज्ञापन


इस बार गेट आईआईटी दिल्ली ने आयोजित कराया था। जिसमें 6.8 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया था। इनमें से कुल 18.8 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा पास की है। गेट पास करने के बाद छात्र आईआईटी, आईआईएफसी, एनआईटी समेत देश केशीर्ष इंजीनियरिंग कॉलेजों में  एमटेक कोर्स में दाखिला पा सकेंगे।
विज्ञापन


आईआईटी में पढ़ने का सपना पूरा होगा
गेट में टेक्सटाइल एंड फाइबर साइंस विषय में ऑल इंडिया दूसरी रैंक पाने वाले यशोदा नगर में रहने वाले आयुष त्रिपाठी का कहना है कि बीटेक में आईआईटी में दाखिला नहीं मिल पाया था, तभी यह तय कर लिया था कि एमटेक तो आईआईटी से ही करना है। आयुष यूपीटीटीआई में बीटेक (टेक्सटाइल केमिकल) चतुर्थ वर्ष के छात्र हैं। आयुष अपनी सफलता का श्रेय पिता हनुमान त्रिपाठी और मां योजना द्वितीय को देते हैं। पिता हनुमान सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं। आयुष आईआईटी बांबे या आईआईएफसी बंगलूरू से इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग ब्रांच से एमटेक करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

देश के लिए रिसर्च करना उद्देश्य
टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी विषय में गेट में ऑल इंडिया फर्स्ट रैंक पाने वाली फ र्रुखाबाद रेलवे रोड की रहने वाली प्रिया राठौर ने यूपीटीटीआई से बीटेक किया है। प्रिया केपिता प्राणवीर सिंह राठौर सेना से रिटायर्ड हैं । प्रिया वर्तमान में आईआईटी दिल्ली में एमटेक की छात्रा हैं। वह आईआईटी से पीएचडी करके देश केलिए रिसर्च करना चाहती हैं । वह अपनी सफलता का श्रेय पिता को देती हैं ।

आईआईटी में पढ़ने का सपना पूरा होगा
गेट में टेक्सटाइल एंड फाइबर साइंस विषय में ऑल इंडिया दूसरी रैंक पाने वाले यशोदा नगर में रहने वाले आयुष त्रिपाठी का कहना है कि बीटेक में आईआईटी में दाखिला नहीं मिल पाया था, तभी यह तय कर लिया था कि एमटेक तो आईआईटी से ही करना है।

 

आयुष यूपीटीटीआई में बीटेक (टेक्सटाइल केमिकल) चतुर्थ वर्ष के छात्र हैं। आयुष अपनी सफलता का श्रेय पिता हनुमान त्रिपाठी और मां योजना द्वितीय को देते हैं। पिता हनुमान सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं। आयुष आईआईटी बांबे या आईआईएफसी बंगलूरू से इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग ब्रांच से एमटेक करना चाहते हैं।

देश के लिए रिसर्च करना उद्देश्य
टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी विषय में गेट में ऑल इंडिया फर्स्ट रैंक पाने वाली फ र्रुखाबाद रेलवे रोड की रहने वाली प्रिया राठौर ने यूपीटीटीआई से बीटेक किया है। प्रिया केपिता प्राणवीर सिंह राठौर सेना से रिटायर्ड हैं । प्रिया वर्तमान में आईआईटी दिल्ली में एमटेक की छात्रा हैं। वह आईआईटी से पीएचडी करके देश केलिए रिसर्च करना चाहती हैं । वह अपनी सफलता का श्रेय पिता को देती हैं ।

किसान के बेटे ने पाई सफलता
यूपीटीटीआई के बीटेक अंतिम वर्ष के छात्र शिवम तिवारी ने गेट में टेक्सटाइल एंड फाइबर साइंस विषय में ऑल इंडिया 15 वीं रैंक प्राप्त की है। वाराणसी के रहने वाले शिवम केपिता श्रीराम तिवारी किसान हैं। शिवम के अनुसार आईआईटी बांबे से एमटेक करने के बाद वह प्रोफेसर बनकर अपने पिता के सपने को पूरा करना चाहते हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed