फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   garments business man missing from kanpur last 48 hours

कपड़ा कारोबारी के लापता होने के 48 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली, खंगाले जाएंगे सीसीटीवी कैमरे

Tue, 16 Jul 2019 12:34 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 16 Jul 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
garments business man missing from kanpur last 48 hours
यूपी पुलिस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
कानपुर के सीसामऊ के कपड़ा कारोबारी अजीत केसरवानी के परिवार सहित लापता होने के मामले में झांसी पुलिस 24 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं लगा सकी है। 12 जुलाई को शाम करीब साढ़े चार बजे अजीत केसरवानी परिवार सहित इलाहाबाद जाने की बात कहकर घर से निकले थे।
विज्ञापन


13 की सुबह करीब सवा सात बजे उनका मोबाइल बंद हो गया। उसके कुछ ही घंटे बाद उनके परिजन झांसी एसएसपी के पास पहुंचे और बताया कि अजीत झांसी से ही लापता हुए हैं। उनकी लोकेशन यहीं पर है।
विज्ञापन


इस पर पुलिस ने कई सवाल खड़े किए हैं। पुलिस का कहना है कि आखिर परिजनों को ये कैसे पता चला कि अजीत इलाहाबाद न जाकर झांसी की तरफ गए हैं। पुलिस इसकी भी जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कानपुर रोड, मेडिकल कॉलेज व ग्वालियर रोड के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने की तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस का मानना है कि कानपुर से आने के बाद कपड़ा व्यापारी ने झांसी में प्रवेश किया।


उनकी लोकेशन चित्रा चौैराहा भी बताई गई है। ऐसे में यदि सभी मेडिकल कॉलेज से आते हैं तो इलाइट होकर ही चित्रा चौराहा पहुंचे होंगे। यदि दतिया गए होंगे तो ग्वालियर रोड होते हुए। ऐसे में पुलिस सीसीटीवी कैमरे से फुटेज तलाशने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed