फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   garment business man from kanpur missing from Jhansi with entire family

कपड़ा कारोबारी परिवार समेत झांसी से लापता, 12 जुलाई को कार से इलाहाबाद जाने की बात कहकर निकला था

Sun, 14 Jul 2019 11:57 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 14 Jul 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
garment business man from kanpur missing from Jhansi with entire family
कपड़ा कारोबारी को ढूंढने में जुटी पुलिस
कानपुर सीसामऊ निवासी एक कपड़ा कारोबारी का पूरा परिवार झांसी से संदिग्ध हालात में लापता हो गया। कारोबारी व उसकी पत्नी के सभी मोबाइल बंद होने पर अनहोनी की आशंका जता परिवारीजन पहले सीसामऊ थाने और फिर रविवार को झांसी एसएसपी से मिलकर तहरीर दी।
विज्ञापन


एसएसपी ने स्वाट, सर्विलांस की टीमों के साथ कई थानों की पुलिस को लगाया है। जांच के बाद पुलिस एफआईआर दर्ज करेगी। 12 जुलाई शाम करीब साढ़े चार बजे सीसामऊ गांधी नगर निवासी कपड़ा कारोबारी अजीत केसरवानी, पत्नी लक्ष्मी, पुत्र आदि, यश व बेटी माही के साथ इलाहाबाद जाने की बात कहकर घर से निकले थे।
विज्ञापन


 

आखिरी लोकेशन मिली झांसी परिजनों ने पुलिस को दी सूचना

घर से जाते समय वह अपने बडे़ भाई अजय को घर में मछलियों को दाना डालने के लिए कहकर गए थे। शनिवार को जब अजय अजीत के घर जाने के लिए निकल रहे थे तो उनके घर की चाबी नहीं मिली। उन्होंने अजीत व लक्ष्मी के नंबरों पर फोन किया लेकिन सभी के मोबाइल बंद मिले।

कई घंटे बीतने के बाद भी जब मोबाइल ऑन नहीं हुए तो परिचित परेशान हो गए। सीसामऊ थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की, जहां पड़ताल के दौरान उनकी लोकेशन झांसी में मिली।

इधर, परिजन लगातार संपर्क करते रहे, लेकिन किसी भी तरह की जानकारी न मिलने के बाद रविवार को उनके भाई अजय केसरवानी ने परिजनों के साथ झांसी आकर पुलिस अधिकारियों को सूचना दी। एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने स्वॉट टीम प्रभारी विजय कुमार पांडेय के साथ सर्विलांस व कई थानों की पुलिस लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed