फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Garbage being burnt on the truck parking lane built at a cost of Rs 80 lakh

Kanpur News: 80 लाख से बनी ट्रक पार्किंग लेन पर जलाया जा रहा कूड़ा

Thu, 13 Nov 2025 01:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 13 Nov 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Garbage being burnt on the truck parking lane built at a cost of Rs 80 lakh
राजपुर। कचरा व पराली जलाने पर सरकार सख्त है। इसके बाद भी नगर निकाय से निकलने वाले कचरे को सड़क पर डंप कर जलाया जा रहा है। इससे पर्यावरण पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने के साथ ही यहां से गुजरने वाले राहगीर भी परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन


नगर पंचायत के 14 वार्डों से नियमित निकलने वाले कूड़े का निस्तारण हो सके। इसके लिए करीब 49 लाख रुपये से दमनपुर रोड पर कूड़ा निस्तारण केंद्र (एमआरएफ) बनवाया गया है, लेकिन यहां पर कचरा निस्तारण की व्यवस्था अभी तक नहीं हो सकी है। स्थिति यह है कि नगर से निकलने वाले कचरे को कर्मचारी मुगल रोड किनारे सड़कों पर डंप कर रहे हैं। यहां डंप हाेने वाले कचरे को जलाया जा रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को नगर पंचायत कार्यालय के निकट मुगल रोड पर बनी ट्रक पार्किंग लेन पर जमा कचरा सुलगता मिला। वहीं उसके पास ही सड़क पर किसानों की मक्का सूख रही थी। दिन भर धुआं सुलगने से निकलने वाले राहगीर परेशान दिखे। कुछ राहगीर मुह पर कपड़ा लगाकर जाते दिखाई दिए। नगर के राम सिंह, दिनेश सिंह, आशीष आदि ने बताया कि सड़क पर खुलेआम प्रतिदिन कचरा जलाया जा रहा है। इससे प्रदूषण फैल रहा है। साथ ही निकलने वाले लोगों को परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर प्रशासन को स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए खुले में कचरा डंप नहीं करना चाहिए, साथ ही इसे जलाने पर रोक लगानी चाहिए। नगर पंचायत ईओ नीति त्रिपाठी ने बताया कि ट्रक लेन पर कर्मचारियों की ओर से कूड़ा डाले जाने की बात संज्ञान में नहीं है। इसको दिखवाते हैं, जिन भी कर्मचारियों की ओर से यह किया गया है उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed