फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Gangster shot dead in kannauj

कन्नौज: दिनदहाड़े बाइक से खींचकर गैंगस्टर की गोली मारकर हत्या से फैली दहशत, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Mon, 22 Feb 2021 01:03 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 22 Feb 2021 01:03 PM IST
विज्ञापन
Gangster shot dead in kannauj
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में कन्नौज के कुसुमखोर चौकी के गंगूपुरवा तिराहे के पास सोमवार की सुबह जिला न्यायालय में हाजिर होने जा रहे गैंगस्टर की हत्या की रंजिश में बाइक से खींचकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के समय साथ रहे भाई व बहनोई दहशत में खड़े के खड़े रह गए। सरेआम हुई हत्या से दहशत फैल गई।
विज्ञापन


गांव के ही दो भाइयों समेत चार के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस के मुताबिक सोमवार की सुबह करीब 10 बजे कुसुमखोर चौकी के गांव तहसीपुर निवासी गैंगस्टर नीलेश राजपूत (30) अपने चाचा रमाकांत और बहनोई राजवीर के साथ बाइक से जिला एवं सत्र न्यायालय में हाजिर होने के लिए जा रहा था।
विज्ञापन

उसके पिता बालकराम ने पुलिस को बताया कि दो बाइकों से आए गंगूपुरवा तिराहे के पास उनके ही गांव में ही रहने वाला मंजीत राजपूत उर्फ मन्नू अपने भाई नीलेंद्र उर्फ डब्बू, परमाईलाल और एक अज्ञात शख्स के साथ आया और नीलेश को घेरकर बाइक से नीचे खींचकर रोड पर गिरा दिया। मंजीत ने तमंचे से नीलेश के सीने में गोली मार दी और चारों भाग गए। 

पुलिस के साथ एसपी प्रशांत वर्मा फील्ड यूनिट टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। बालक राम ने गांव के निवासी दो भाइयों समेत चार के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की। बताया गया कि नौ अक्तूबर 2020 को गांव में मुख्य हत्यारोपी मंजीत के भाई चंद्रकिशोर उर्फ चुन्नू की हत्या कर दी गई थी, इसमें मंजीत ने नीलेश, उसके साथी शिवम और राजकुमार के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

25 जनवरी को नीलेश जेल से जमानत पर छूटकर आया था। तीन फरवरी को कोतवाली पुलिस ने तीनों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। इससे नीलेश कोर्ट में हाजिर होने के लिए घर से निकला था। एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि हत्यारोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed