फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   gangster arrested by police who flew terror in sand mines

मौरंग खदानों में दहशत फैलाने वाला इनामी बदमाश गिरफ्तार, फायरिंग कर कंडौर खदान में जलाई थी पोकलैंड

Sun, 23 Feb 2020 07:17 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 23 Feb 2020 07:17 PM IST
विज्ञापन
gangster arrested by police who flew terror in sand mines
सांकेतिक तस्वीर
हमीरपुर में करीब 20 दिन पहले ललपुरा थानाक्षेत्र के टीकापुर मौरंग खदान में फायरिंग करने व अगले दिन कुरारा थानाक्षेत्र के कंडौर गांव स्थित मौरंग खदान में पोकलैंड मशीन जलाकर दहशत फैलाने के मामले के कानपुर के शिवली निवासी हिस्ट्रीशीटर 15 हजार रुपये के इनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


आरोपी के कब्जे से पुलिस ने एक किलो 50 ग्राम चरस, बाइक, तमंचा बरामद किया है। बरामद चरस की कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई गई है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ जिले में पांच व कानपुर जिले में 13 मुकदमे दर्ज हैं। 
विज्ञापन


 

रविवार की दोपहर दो बजे पुलिस लाइन सभागार में एसपी श्लोक कुमार ने बताया कि ललपुरा थानाध्यक्ष रीता सिंह, एसआई दिलीप कुमार यादव, कांस्टेबल अभिनव प्रताप, प्रिंस यादव, स्वाट टीम प्रभारी अखिलेश सिंह, एसआई अनुपम यादव सहित अन्य ने शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे ललपुरा थानाक्षेत्र के कलौलीजार से बांकी रोड के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे, तभी काले रंग की बाइक को रोककर चेक किया गया।

बाइक चला रहे युवक राघवेंद्र उर्फ छोटू पुत्र रामबख्श उर्फ प्रवीण कुमार उर्फ रामबहादुर निवासी ग्राम विक्रमपुर थाना शिवली, जनपद कानपुर की तलाशी लेने पर उसके पास से एक किलो 50 ग्राम चरस, एम तमंचा व चार कारतूस बरामद किए।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने टीकापुर में फायरिंग करने व कंडौर मौरंग खदान में पोकलैंड मशीन को जलाने की बात स्वीकार की। एसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ 15 हजार रुपये का इनाम घोषित था। बताया कि इसके खिलाफ जिले के ललपुरा थाने में चार, मौदहा कोतवाली में एक व कानपुर नगर के सचेंडी, नौबस्ता, बर्रा, बिठूर, शिवली, मंगलपुर व रूरा थाने अलग अलग 13 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed