{"_id":"66805c5ccc55385873059295","slug":"ganga-flooded-due-to-heavy-rain-in-haridwar-alert-in-kanpur-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतर्कता: हरिद्वार में भीषण बारिश से गंगा में बाढ़, कानपुर में देर रात अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतर्कता: हरिद्वार में भीषण बारिश से गंगा में बाढ़, कानपुर में देर रात अलर्ट
Sun, 30 Jun 2024 12:41 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 30 Jun 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
हरिद्वार व इसके के जिलों में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही भीषण बारिश की वजह से गंगा नदी का जल स्तर अचानक बढ़ गया। इसे लेकर कानपुर में अलर्ट घोषित किया गया है। देर रात डीसीपी सेंट्रल रामसेवक गौतम और प्रशासनिक अफसरों की टीम के साथ अटल घाट पहुंचकर मौके का जायजा लिया।
विज्ञापन
टीम ने गंगा बैराज और अन्य घाटों के किनारे बसे गांवों और आसपास रहने वालों को गंगा नदी से दूर रहने के लिए आगाह किया। ज्यादा से ज्यादा लोगों को गंगा आई बाढ़ की जानकारी देने के लिए पुलिस लाउड स्पीकर के जरिए सूचना दे रही है। आसपास के सभा थाना क्षेत्रों को भी अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन