जिंदगी और मौत भगवान के हाथ है ये तो सभी जानते है लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं जो खामख्वाह अपनी जान हथेली पर रखकर मौत से टक्कर लेते हैं। ये नजारा है कानपुर के गंगा बैराज का। जहां लोग एन्जॉयमेन्ट के चक्कर में अपनी जान दांव पर लगा देते हैं।
2 of 5
गंगा बैराज का डेथ प्वाइंट
हालांकि कि ये लोग भी जानते हैं कि इसी जगह पर साल भर में सैकड़ों मौतें हो चुकी हैं। इसीलिए गंगा बैराज की ये जगह डेथ प्वाइंट के नाम से शुमार है।
3 of 5
गंगा बैराज का डेथ प्वाइंट
मंगलवार के दिन कानपुर के गंगा बैराज के डेथ प्वाइंट पर मौत से टक्कर लेते हुए ऐसे सिरफिरे नजर आये। जिस खतरनाक नजारे को अमर उजाला के कैमरे ने कैद कर लिया।
4 of 5
गंगा बैराज का डेथ प्वाइंट
ये फुटेज देख आज भी समझ जायेंगे मौज-मस्ती के चक्कर में लोग मौत के मुंह तक पहुंच जाते हैं।
5 of 5
गंगा बैराज का डेथ प्वाइंट
तस्वीरों में देखा गया है कि एक लाल टीशर्ट पहना हुआ युवक गंगा की तेज लहरों के बीच तक चला गया अगर उसका पैर फिसल जाता तो उसका बचना मुश्किल हो जाता।
वख्त रहते लोगों ने आवाज देकर उसको पीछे बुलाया। इसी जगह पर अभी एक महीने पहले ही दो बच्चों की डूबकर मौत हुई है।