फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   gang with two girls in fatehpur up

Fatehpur: मेला देखकर लौट रही चचेरी बहनों के साथ आठ युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

Mon, 13 Mar 2023 02:03 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 13 Mar 2023 02:03 PM IST
सार

यूपी के फतेहपुर में दो किशोरियों से सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
gang with two girls in fatehpur up
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में रविवार रात सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है। शोभन सरकार के मेले से 17 साल की किशोरी और उसकी छोटी चचेरी बहन (15), छोटी बहन (10) और भाई (12) घर रात करीब 11 बजे लौट रहे थे। यह लोग मेला स्थल से कटरी मार्ग पर पहुंचे थे।

विज्ञापन


तभी गांव के ही आठ युवकों ने चारों को पकड़ लिया। भाई और छोटी बहन को दो युवक एक किनारे ले गए और बंधक बना लिया। इसके बाद दोनों बहनों से बारी-बारी से आठ युवकों ने दुष्कर्म किया। आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद पीड़ित किशोरियां घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई।
विज्ञापन


उन्होंने 1090 पर सूचना दी। घटना के बाद थाना पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने 6 युवकों को पकड़ा है। एसपी राजेश कुमार सिंह मौके पर घटना की जांच करने पहुंचे। एसपी ने बताया कि भाइयों को पकड़ा गया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। पीड़ित किशोरियों को मेडिकल के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed