फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Gang war between two girls over lover in Kanpur, report of gang rape was filed

Kanpur: प्रेमी को लेकर दो युवतियों में हुई थी गैंगवार, दर्ज हुई सामुहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट, पढ़े पूरा मामला

Fri, 16 Sep 2022 10:57 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 16 Sep 2022 10:57 PM IST
सार

बर्रा थाना क्षेत्र में प्रेमी को लेकर दो युवतियां भिड़ गईं थीं। इस मामले में दोनों तरफ एफआईआर दर्ज की गई थी। वहीं, शुक्रवार को बर्थडे पार्टी के बहाने युवती से सामुहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज हुई है। 

विज्ञापन
Gang war between two girls over lover in Kanpur, report of gang rape was filed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में बर्रा के पटेल चौक पर हुए विवाद के बाद विश्वबैंक निवासी युवती ने जूही कलां निवासी युवक और उसके मित्रों पर बर्थडे पार्टी के बहाने गैंगरेप करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। इससे पहले युवक की तरफ से युवती और उसके दोस्तों पर जान से मारने की नियत से फायरिंग करने और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

विज्ञापन

विश्वबैंक निवासी युवती ने बताया कि उसकी दोस्ती जूही कलां निवासी सार्थक यादव से हो गई। कुछ दिन पूर्व उसके जन्मदिन पर सार्थक ने एक केक काटने के लिए अपने दोस्त के कमरे पर बुलाया जहां पहले से उसके दोस्त मौजूद थे। आरोप है, सार्थक ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला दिया। इसके बाद बारी-बारी से सभी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वीडियो भी बना लिया। 

विज्ञापन

मुंह खोलने पर वायरल करने की धमकी दी। युवती के मुताबिक, सात सितंबर को सार्थक ने वीडियो डिलीट करने के बहाने घर बुलाया और फिर चार दोस्तों के साथ दुष्कर्म किया। इधर एक दिन पहले सार्थक यादव ने युवती व स्कॉर्पियो और बाइक सवार 17 अज्ञात पर जान से मारने की कोशिश, मारपीट आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सार्थक ने बताया कि वह मां की दवा लेने कार से गए थे। 

चौराहे के पास दो दोस्तों से बातचीत करने लगे। तभी एक स्कार्पियो और पांच बाइकों से वहां पहुंचे युवती समेत 16-17 लोगों ने मारपीट कर उन पर फायर किया, लेकिन वह मिस हो गया। इसके बाद पिस्टल से उनके सिर पर हमला किया गया, जिससे वह घायल हो गए। डीसीपी साउथ प्रमोद कुमार ने बताया कि युवती की तहरीर पर दुष्कर्म, धमकी आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पूरे मामले की जांच के बाद गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन

36 घंटे बाद भी बवालियों की गिरफ्तारी नहीं
बुधवार रात सचान चौराहे के पास गाड़ियों में तोड़फोड़, फायरिंग कर इलाके में दहशत फैलाने वालों को पुलिस 36 घंटे बाद भी गिरफ्तार नहीं कर सकी है। जबकि पूरी घटना चौराहे के पास स्थित पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई थी। पुलिस के मुताबिक, घाटमपुर के कुछ युवकों को चिन्हित किया गया, उनकी तलाश की जा रही है।

ये था पूरा मामला
बुधवार को प्रेमी को लेकर दो युवतियों में विवाद हो गया, जिसके बाद दोनों अपने पक्षों से दर्जनों युवकों को बुला लाईं। बर्रा के पटेल चौक पर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। मारपीट के दौरान पथराव भी हुआ। आरोप है कि इस दौरान पिस्टल से फायर भी किया गया जो मिस हो गया। दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed