फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   gang misdeed with Dancer in kanpur, report on 11

कानपुर: स्टेज शो के बहाने डांसर को फार्म हाउस में बुलाया, नशीला पदार्थ मिला सामूहिक दुष्कर्म, 11 पर रिपोर्ट

Tue, 01 Mar 2022 11:25 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 01 Mar 2022 11:25 AM IST
सार

युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने बर्रा थाने में तीन नामजद समेत 11 लोगों के खिलाफ दुष्कर्म, आईटी एक्ट धमकी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी बर्रा दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
gang misdeed with Dancer in kanpur, report on 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में बिठूर के एक फार्म हाउस में डांसर से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप पर पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ बर्रा थाने में रिपोर्ट दर्ज की है। बर्रा के जरौली निवासी युवती पति से अलग अपने ढाई साल के बेटे के साथ रहती है। वह पेशे से डांसर है।
विज्ञापन


उसे स्टेज शो तात्याटोपे नगर निवासी देवा सरदार दिलाता था। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि छह फरवरी को देवा स्टेज शो के बहाने उसे बिठूर स्थित एक फार्म हाउस ले गया था। वहां आठ से नौ लोग और एक युवती पहले से मौजूद थी। रूम में डांस कराया।
विज्ञापन


इस दौरान कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया गया। कुछ देर में वह अचेत हो गई। आरोप है कि इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं देवा सरदार और उसके ड्राइवर मेहित उर्फ मोनू व शोभित ने उसका वीडियो भी बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब देवा सरदार उसे ब्लैकमेल कर रहा है। पीड़िता ने बर्रा थाने में तीन नामजद समेत 11 लोगों के खिलाफ दुष्कर्म, आईटी एक्ट धमकी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी बर्रा दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed