{"_id":"621d0cc25284a9091e735df7","slug":"gang-misdeed-with-dancer-in-kanpur-report-on-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: स्टेज शो के बहाने डांसर को फार्म हाउस में बुलाया, नशीला पदार्थ मिला सामूहिक दुष्कर्म, 11 पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: स्टेज शो के बहाने डांसर को फार्म हाउस में बुलाया, नशीला पदार्थ मिला सामूहिक दुष्कर्म, 11 पर रिपोर्ट
Tue, 01 Mar 2022 11:25 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 01 Mar 2022 11:25 AM IST
सार
युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने बर्रा थाने में तीन नामजद समेत 11 लोगों के खिलाफ दुष्कर्म, आईटी एक्ट धमकी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी बर्रा दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में बिठूर के एक फार्म हाउस में डांसर से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप पर पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ बर्रा थाने में रिपोर्ट दर्ज की है। बर्रा के जरौली निवासी युवती पति से अलग अपने ढाई साल के बेटे के साथ रहती है। वह पेशे से डांसर है।
उसे स्टेज शो तात्याटोपे नगर निवासी देवा सरदार दिलाता था। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि छह फरवरी को देवा स्टेज शो के बहाने उसे बिठूर स्थित एक फार्म हाउस ले गया था। वहां आठ से नौ लोग और एक युवती पहले से मौजूद थी। रूम में डांस कराया।
इस दौरान कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया गया। कुछ देर में वह अचेत हो गई। आरोप है कि इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं देवा सरदार और उसके ड्राइवर मेहित उर्फ मोनू व शोभित ने उसका वीडियो भी बना लिया।
विज्ञापन
अब देवा सरदार उसे ब्लैकमेल कर रहा है। पीड़िता ने बर्रा थाने में तीन नामजद समेत 11 लोगों के खिलाफ दुष्कर्म, आईटी एक्ट धमकी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी बर्रा दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।