फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   G7 summit, Modi gifted Kannauj perfume to French President, bottles of perfume were kept in zardosi box

G7 समिट: मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति को तोहफे में दिया कन्नौज का इत्र, खास जरदोजी के डिब्बे में थीं अनूठी सुगंध

Thu, 30 Jun 2022 12:31 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 30 Jun 2022 12:31 AM IST
सार

जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांसिसी राष्ट्रपति को जरदोजी के बॉक्स में कन्नौज का इत्र भेंट किया। जरी जरदोजी बॉक्स को फ्रांसीसी राष्ट्रीय ध्वज के रंगों में हाथ से कढ़ाई कर बनाया गया।

विज्ञापन
G7 summit, Modi gifted Kannauj perfume to French President, bottles of perfume were kept in zardosi box
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जर्मनी में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को तोहफे में जो इत्र दिया है, वह कन्नौज में बना है। इत्र बनाने वाले व्यापारी का दावा है कि जो तीन तरह के इत्र और बेला का तेल तोहफे में दिया गया है, वह पूरे विश्व में सिर्फ कन्नौज में ही बनता है। प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति को तोहफे में जरदोजी के डिब्बे में रखकर इत्र की शीशियां दी हैं। 

विज्ञापन

यह इत्र इंफ्रास्ट्रक्चर इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट के कमिश्नर अरविंद कुमार ने स्थानीय सुरस एवं सुगंध विकास केंद्र (एफएफडीसी) के प्रधान निदेशक शक्ति विनय शुक्ल के जरिये मंगवाया था। एफएफडीसी ने स्थानीय व्यापारी एमएल राम नारायन परफ्यूमर्स के मालिक प्रांजल कपूर से इत्र के लिए संपर्क किया गया था। 

विज्ञापन

प्रांजल बताते हैं कि अतर मिट्टी, अतर गुलाब, अतर शमामा और बेला का तेल तोहफे में देने के लिए मंगाया गया था। ये चारों ही चीजें 10-10 एमएल मंगाई गई थीं। बीते शनिवार को उन्होंने इत्र एफएफडीसी को उपलब्ध करा दिया था। जिन शीशियों में इत्र भेंट किया गया है, कन्नौज की बनी नहीं हैं। जरदोजी का डिब्बा भी कन्नौज का नहीं है, लेकिन असली सामग्री यानी इत्र कन्नौज का ही बना है। 

शक्ति विनय शुक्ल ने बताया कि एफएफडीसी में तैयार होने वाला गर्म मसाले का नेचुरल फ्लेवर भी उपहार में देने के लिए भेजा गया है। अतर मिट्टी, अतर गुलाब, अतर शमामा पूरे विश्व में सिर्फ कन्नौज में ही बनता है। इसे बनाने के लिए पांच हजार साल पुरानी भभका विधि का इस्तेमाल किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed