फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Funds released to 54 out of 66 producer groups; 12 still waiting.

Kanpur News: 66 में 54 उत्पादक समूह को मिली धनराशि, 12 को इंतजार

Thu, 17 Sep 2026 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 17 Sep 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Funds released to 54 out of 66 producer groups; 12 still waiting.
कानपुर देहात। जिले में एक तरह का काम करने वाली महिलाओं को संगठित कर एनआरएलएम विभाग की तरफ से 66 उत्पादक समूह तैयार किए गए हैं। इन्हें साथ मिलकर काम शुरू करने के लिए प्रति समूह के हिसाब से 1.5 लाख रुपये भी प्रदान किए जाने हैं, लेकिन इनमें से 54 को धनराशि मिल सकी, जबकि 12 को योजना के तहत रुपये न मिलने से कारोबार शुरू करने में समस्या हो रही है।
विज्ञापन


ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जनपद में 10212 स्वयं सहायता समूह संचालित हैं। इनसे जुड़ी करीब 112477 महिलाएं अपने कौशल के अनुसार प्रशिक्षण प्राप्त कर खुद का कारोबार कर रही है। एनआरएलएम विभाग ने इन समूहों से संपर्क कर एक जैसा काम करने वाल महिलाओं को संगठित किया और उत्पादक समूह तैयार किया। इसका उद्देश्य एक जैसा काम करने वाली महिलाओं को साथ मिलकर कारोबार शुरू करने के लिए प्रेरित करना था। जिससे वह बड़े स्तर पर काम कर आर्थिक रूप से मजबूत बन सकें।
विज्ञापन

जिला मिशन प्रबंधक निखा सचान ने बताया कि अलग-अलग समूहों से जुड़ी महिलाएं छोटे स्तर पर काम कर आजीविका चला रही थीं। इन्हें योजना के तहत संगठित कर साथ मिलकर काम करने के लिए प्रेरित किया गया। मार्च में शासन से मिले 81 लाख रुपये की धनराशि को प्रति उत्पादक समूह के हिसाब से 1.5 रुपये आवंटित करते हुए समूह के खाते में स्थानांतरित किया जा चुका है। शेष 12 समूह की सूची मिशन को भेजी गई है। धनराशि प्राप्त होती ही वितरित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


............
बयान-

जनपद में 66 उत्पादक समूह तैयार किए गए हैं, इनमें से 54 के खाते में शासन प्राप्त धनराशि को स्थानांतरित किया जा चुका है। शेष के लिए पत्राचार किया गया है। धनराशि प्राप्त होते ही उसका वितरण किया जाएगा। - अशोक कुमार, उपायुक्त, एनआरएलएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed