फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fulfill your dream of home in Sujatganj in the new year KDA is selling 19 plots in the developed colony

Kanpur: नए साल में सुजातगंज में पूरा करें अपने आशियाने का सपना, केडीए विकसित कॉलोनी में बेच रहा 19 प्लॉट

Fri, 13 Dec 2024 10:18 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 13 Dec 2024 10:18 AM IST
सार

Kanpur News: सुजातगंज योजना में 19 प्लॉटों का पता चला है। इन प्लॉटों का क्षेत्रफल 162 वर्गमीटर से 460 वर्गमीटर है। सभी प्लॉट आवासीय हैं। इनमें से 162 वर्गमीटर से 297.28 वर्गमीटर के तीन प्लॉट कार्नर के हैं।

विज्ञापन
Fulfill your dream of home in Sujatganj in the new year KDA is selling 19 plots in the developed colony
केडीए - फोटो : amar ujala

विस्तार

यदि आप आशियाने का सपना देख रहे हैं, तो नए साल में पूरा हो सकता है। केडीए सुजातगंज आवासीय योजना में 19 प्लॉट बेच रहा है। इनकी ऑनलाइन नीलामी 17 दिसंबर से शुरू होगी, जो 16 जनवरी तक चलेगी। विकास प्राधिकरण की तरफ से विभिन्न आवासीय और व्यावसायिक योजनाओं का लैंड ऑडिट कराया जा रहा है। इसमें अब तक 100 से ज्यादा ऐसे प्लॉटों का पता चला है, जिन्हें केडीए ने आवंटित नहीं किया है या आवंटन निरस्त हो चुका हैं।

विज्ञापन

केडीए उपाध्यक्ष मदन सिंह गर्ब्याल के अनुसार सुजातगंज योजना में 19 प्लॉटों का पता चला है। इन प्लॉटों का क्षेत्रफल 162 वर्गमीटर से 460 वर्गमीटर है। सभी प्लॉट आवासीय हैं। इनमें से 162 वर्गमीटर से 297.28 वर्गमीटर के तीन प्लॉट कार्नर के हैं।
विज्ञापन

इनकी बिक्री के लिए आधार मूल्य 38100 रुपये प्रति वर्गमीटर निर्धारित किया गया है। ई-ऑक्शन के लिए पंजीकरण 16 दिसंबर को सुबह 11 बजे से 15 जनवरी 2025 को शाम 5 बजे तक कराया जा सकता है। ई-ऑक्शन में 17 दिसंबर को सुबह 11 बजे से 16 जनवरी 2025 को शाम 5 बजे तक बोली लगाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed