फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Friends had committed murder after he abused her while drunk, laid the body on the bed, Four arrested

UP: नशे में दी गाली तो दोस्तों ने कर दी थी हत्या, शव को बेड पर लिटाकर डाल दी थी रजाई..चार गिरफ्तार, पढ़ें मामला

Wed, 07 Feb 2024 05:23 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 07 Feb 2024 05:23 AM IST
सार

Kanpur News: पुलिस ने बर्रा निवासी गौरव सिंह राजावत हत्याकांड का खुलासा करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। दो फरवरी की रात नशे में विवाद के बाद आरोपियों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
Friends had committed murder after he abused her while drunk, laid the body on the bed, Four arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में बर्रा पुलिस ने के ब्लॉक निवासी गौरव सिंह राजावत (30) हत्याकांड का खुलासा करते हुए बंदी रक्षक के बेटे समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों ने नशेबाजी के दौरान हुई गालीगलौज के विरोध में गौरव सिंह की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन

इसके बाद शव को बेड पर लिटाकर रजाई डालकर फरार हो गए थे। बर्रा के ब्लॉक निवासी गौरव सिंह पत्नी खुशबू सिंह से विवाद के चलते पास में ही रहने वाले निलंबित बंदी रक्षक के घर पर किराये पर रह रहा था। दो फरवरी की देर रात उसका शव कमरे में पड़ा मिला था।

विज्ञापन

परिजनों ने मकान मालिक बंदी रक्षक के बेटे रुद्र प्रताप सिंह, बर्रा विश्वबैंक निवासी वेदजी शुक्ला, कानपुर देहात के रसूलाबाद निवासी संजय कुमार यादव और बर्रा विश्वबैंक निवासी आदित्य उर्फ कल्लू रावत के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की।

विज्ञापन

पुलिस ने इलेक्ट्रानिक और वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्रित किए हैं
आरोपियों ने बताया कि नशे में गौरव ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गालीगलौज शुरू कर दी थी। इससे गुस्से में सभी ने लकड़ी के फंटे और लात-घूसों से उसकी पिटाई की थी, जिससे उसकी मौत हो गई। डीसीपी साउथ रविंद्र कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ इलेक्ट्रानिक और वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं। उनका कबूलनामा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट को आधार बनाकर जल्द ही कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की जाएगी।

विज्ञापन

निलंबित कर्मचारी के घर पर किराये पर रह रहा था
बता दें कि बर्रा के ब्लॉक निवासी गौरव सिंह रजावत (30) के परिवार में पत्नी खुशबू सिंह और दो बच्चे शिवा और खुशी हैं। गौरव का पत्नी से विवाद चल रहा था। इस वजह से वह घर से चंद से कुछ कदम की दूरी पर स्थित जेल के एक निलंबित कर्मचारी के घर पर किराये पर रह रहा था।

घटनास्थल पर मिले थे शराब पार्टी के साक्ष्य
पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात भी उसने अपने चार अन्य साथियों के साथ घर में ही शराब पी रहा था और इसी दौरान साथियों ने विवाद के बाद उसकी पीट पीटकर हत्या कर दी। पुलिस को घटनास्थल पर पार्टी सा दृश्य दिखाई दिया। पड़ोसियों ने बताया कि पहले तो देर रात तक तेज संगीत पर पार्टी होती रही।

गौरव की बचाने की गुहार सुनाई दी
इसके बाद सुबह चार बजे के आसपास गौरव की बचाने की गुहार सुनाई दी। अक्सर ऐसा होता था इसलिए कोई उठकर नहीं गया। इटावा निवासी बहनोई बृज मोहन ने बताया कि कुछ दिन पहले गौरव ने किदवईनगर में एक प्लॉट बिकवाया था। इसमें उसे कमीशन के रूप में तीन लाख रुपये और एक मोबाइल फोन मिला था। गौरव शराब का लती था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed