फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   French tourist became astonished by magnificence of gupta age temples

गुप्तकालीन मंदिर की भव्यता देख दंग रह गए फ्रांसीसी पर्यटक, शिव मंदिर का भी किया दीदार

Sun, 11 Nov 2018 10:03 PM IST
राघवेंद्र सिंह यादव, अमर उजाला, कानपुर
राघवेंद्र सिंह यादव, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 11 Nov 2018 10:03 PM IST
विज्ञापन
French tourist became astonished by magnificence of gupta age temples
फ्रांसीसी पर्यटकों ने देखी गुप्तकालीन मंदिर की भव्यता - फोटो : अमर उजाला
रविवार को फ्रांस से आए 11 सदस्यीय पर्यटक दल ने कानपुर में भीतरगांव के गुप्तकालीन मंदिर और निबियाखेड़ा गांव में बने शिव मंदिर की भव्यता देखी। उन्होंने दोनों मंदिरों की स्थापत्य कला और पच्चीकारी की सराहना की। साथ ही दीवारों पर उकेरे गए चित्रों को अपने कैमरों में कैद किए। इसके बाद पर्यटक दल मध्य प्रदेश के खजुराहो और ओरछा के मंदिरों को देखने के लिए रवाना हो गए। 
विज्ञापन


सुबह करीब पौने दस बजे एक टूरिस्ट बस कसबा स्थित गुप्तकालीन मंदिर के आगे आकर रुकी, जिसमें फ्रांस देश से आई 11 सदस्यीय टीम और उनके गाइड नीचे उतरे इनमें 05 महिलाएं भी शामिल थीं। टूरिस्ट दल के गाइड अभिजीत सिंह ने बताया कि फ्रांसीसी दल के सदस्यों में डेविड एन लार्जी, लेलाई द, डेविड वेई, अना क्यूस्टा, जार्डन ब्लोफेल्ड, जौहाना लौरेट, थामस कीन, डेनिस क्रैग और क्रिस स्क्रूडर  समेत 11 लोग शामिल हैं। इस दल में शामिल लोग यूनिवर्सिटी से रिटायर और हिस्ट्री प्रोफेसर हैं। 
विज्ञापन


 

उसके इतिहास के बारे में जानकारी जुटाई...

French tourist became astonished by magnificence of gupta age temples
फ्रांसीसी पर्यटकों ने देखी गुप्तकालीन मंदिर की भव्यता - फोटो : अमर उजाला
गुप्तकालीन मंदिर के केयर टेकर लालजी शाही ने बताया कि पर्यटक दल के सदस्य मंदिर परिसर में 01.40 बजे तक रुके। इस दौरान उन्होंने मंदिर की बनावट का हर कोण से निरीक्षण करने के साथ ही उसके इतिहास के बारे में जानकारी जुटाई। 

भीतरगांव कसबे के गुप्तकालीन मंदिर के बाद पर्यटक दल निबियाखेड़ा गांव में कलात्मक ईंटों से बने चंदेलकालीन भद्रेश्वर महादेव मंदिर का भी भ्रमण किया। मंदिर के केयर टेकर रामनरेश पाल ने बताया कि विदेशी सैलानी यहां पर एक घंटे तक रुके। उन्होंने मुख्य मंदिर के साथ ही परिसर में बने अन्य मंदिरों और उनमें स्थापित मूर्तियों का बारीकी से निरीक्षण किया और जानकारी जुटाई। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed