फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Freedom fighter Dr. Laxmi Narayan Yadav passed away

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ. लक्ष्मी नारायण यादव का निधन

Tue, 24 Sep 2019 03:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 24 Sep 2019 03:48 AM IST
विज्ञापन
Freedom fighter Dr. Laxmi Narayan Yadav passed away
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ. लक्ष्मी नारायण यादव का रविवार की रात निधन हो गया। वे 90 वर्ष के थे। वे अपने पीछे दो पुत्र और पांच पुत्रियां छोड़ गए। उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ सोमवार को भैरव घाट में किया गया। 

विज्ञापन


डॉ. लक्ष्मी नारायण यादव मौदहा हमीरपुर के निवासी थे। वह कानपुर में जे 667 आवास विकास केशव पुरम में रहते थे। बीमारी के चलते उन्हें 22 सितंबर को हृदय रोग संस्थान में भर्ती कराया गया था। जहां रविवार रात 11:55 बजे निधन हो गया। एसडीएम सदर और कल्याणपुर थाना प्रभारी ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। 
विज्ञापन


भैरव घाट में बड़े पुत्र राजीव यादव ने मुखाग्नि दी। इस मौके पर राज्यसभा सदस्य सुखराम सिंह यादव, विधायक अमिताभ वाजपेयी, पूर्व विधायक  सतीश निगम, भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी आदि लोग मौजूद रहे। वहीं, बुंदेलखंड से भी बड़ी संख्या में लोग अंतिम यात्रा में शामिल हुए। छोटे पुत्र मनोज ने बताया कि  डॉ. लक्ष्मी नारायण पेशे से चिकित्सक थे। उन्होंने दो बार विधानसभा चुनाव लड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed