Kanpur: प्राइवेट कंपनी से 75 लाख की धोखाधड़ी का मामला, आरोपी महिला कर्मी गिरफ्तार, पूछताछ में कबूली वारदात
Kanpur News: फीलखाना थाना क्षेत्र में प्राइवेट कंपनी से 75 लाख की धोखाधड़ी करने वाली महिला कर्मी को गिरफ्तार किया गया है। उसने कंपनी को लगभग 47 लाख रुपये वापस किए हैं। पुलिस का कहना है कि फरार आरेापियों की तलाश की जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में प्राइवेट कंपनी में कार्यरत युवती ने कूटरचित दस्तावेजों के जरिए 75 लाख रुपये की धोखाधड़ी की थी। जानकारी होने पर कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर ने युवती समेत पांच के खिलाफ फीलखाना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सोमवार को पुलिस ने आरोपी शुभांगी मिश्रा को फूलबाग के पास से गिरफ्तार कर लिया।
बिरहाना रोड स्थित चंद्रलोक कांप्लेक्स में मेसर्स एआर थर्मोसेट्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर लीगल अमित घोषाल के मुताबिक उनके दफ्तर में नौघड़ा रेशमगली निवासी शुभांगी मिश्रा काम करतीं थी। आरोप है कि शुभांगी ने फर्जी बिल बनाकर उन पर प्रबंध निदेशक मनोज गुप्ता के हस्ताक्षर बनाए।
इतना ही नहीं दो बिलों की करीब 23.94 लाख रुपये की धनराशि का भुगतान दूसरे खातों में करवा दिया। पूछताछ में शुभांगी ने आरोप स्वीकार भी किया है। उसने बताया कि गांधी नगर निवासी सिद्धार्थ गुप्ता को 41 लाख, नौघड़ा निवासी अभिषेक अग्रवाल को 15.50 लाख और अभिषेक अग्रवाल की दादी पुष्पा अग्रवाल को 18 लाख रुपये दिए हैं।
खुद को मामले में फर्जी फंसाए जाने की बात कही
किदवई नगर निवासी गौरव भदौरिया को 17.50 लाख रुपये भी भुगतान किया गया है। शिवांगी ने कंपनी को लगभग 47 लाख रुपये वापस किए हैं। पुलिस का कहना है कि फरार आरेापियों की तलाश की जा रही है। मामले में आरोपी सिद्धार्थ गुप्ता का मोबाइल बंद होने की वजह से उनकी बात नहीं हो सकी। वहीं अभिषेक ने खुद को मामले में फर्जी फंसाए जाने की बात कही है।