फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fraud of lakh under the pretext of securing property; case registered against four.

Kanpur News: प्रॉपर्टी दिलाने के नाम पर 26 लाख की धोखाधड़ी, चार पर रिपोर्ट

Sat, 22 Aug 2026 02:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Fraud of lakh under the pretext of securing property; case registered against four.
कानपुर। नवाबगंज में प्रॉपर्टी दिलाने के नाम पर काकादेव निवासी राजनाथ सिंह से 26 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई। पीड़ित की तहरीर पर प्रॉपर्टी ब्रोकर राहुल यादव, सोनू यादव तथा जमीन के कथित मालिक सावित्री देवी और धीरेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

काकादेव के नवीननगर निवासी राजनाथ सिंह ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि जनवरी 2024 में वंश प्रॉपर्टीज से जुड़े ब्रोकर राहुल यादव और सोनू यादव ने उन्हें कटरी ख्यौरा स्थित जमीन दिखाई थी। इसके बाद दोनों ने उनकी मुलाकात जमीन के मालिक बताए गए सावित्री देवी और धीरेंद्र से कराई। आरोप है कि जमीन बेचने के नाम पर फरवरी 2024 तक बैंक और नकद के माध्यम से कुल 26 लाख रुपये ले लिए गए।
विज्ञापन

रकम देने के बाद वह लगातार जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए ब्रोकरों और उनके कार्यालय के चक्कर लगाता रहा लेकिन टालमटोल करते रहे। बाद में उसे जानकारी मिली कि संबंधित संपत्ति को लेकर सावित्री देवी और धीरेंद्र ने 29 अप्रैल 2024 को नीरज यादव के साथ एग्रीमेंट कराया था। आरोप है कि चारों ने मिलकर 26 साख की धोखाधड़ी कर ली। नवाबगंज इंस्पेक्टर राजकेसर ने बताया कि ब्रोकर समेत चार के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed