फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fraud of 7.11 crore in the name of share in Maurang mine, report filed

Kanpur: मौरंग खदान में हिस्सेदारी के नाम पर 7.11 करोड़ की धोखाधड़ी, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 30 Apr 2023 09:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 30 Apr 2023 09:56 PM IST
सार

मौरंग खदान में हिस्सेदारी के नाम पर कानपुर के व्यापारियों से 7.11 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Fraud of 7.11 crore in the name of share in Maurang mine, report filed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

हमीरपुर में एक मौरंग खदान में हिस्सेदारी का झांसा देकर दिल्ली के जालसाजों ने कानपुर के आधा दर्जन व्यापारियों को 7.11 करोड़ रुपये का चूना लगा दिया। दो साल तक न तो खदान का पता चला और न ही पैसा लौटाया गया। इसके बाद अब पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की है। कानपुर के पटेलनगर निवासी रामपाल सिंह की कोतवाली के सामने सपना पुलिस एंड मिलिट्री स्टोर के नाम से दुकान थी।

विज्ञापन


इसके साथ वह चमड़े के बेल्ट व जूते आदि का व्यापार करते थे। दो साल पहले कानपुर देहात के रहने वाले उनके परिचित देवराज सिंह ने रामपाल को दिल्ली के रहने वाले मेसर्स रनछोर इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक मुकेश कुमार और नागपुर निवासी रघुवंश महेश पांडेय से मुलाकात कराई। दोनों ने बताया कि उन्हें पांच साल के लिए हमीरपुर में एक मौरंग खनन की खदान आवंटित हो गई है।

विज्ञापन

निवेश कर साझेदार बन जाएं तो 15 फीसदी लाभ के साथ पांच साल में पैसा वापस हो जाएगा। रामपाल ने अपने व्यापारिक मित्रों पप्पू चौहान, कुलदीप राठौर, प्रमोद परिहार, इंद्रजीत सिंह आदि से बातकर चर्चा की तो सभी ने मिलकर 7.11 करोड़ रुपये आठ बार में पैसा दे दिया। दो सालों से सभी रुपये वापस लेने की जद्दोजहद कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed