{"_id":"6a1883510e817e05d30ce33c","slug":"four-trains-will-run-four-hours-late-due-to-the-block-kanpur-news-c-213-1-hra1004-150557-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: ब्लॉक के कारण चार घंटे बिलंब से चलेंगी चार ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: ब्लॉक के कारण चार घंटे बिलंब से चलेंगी चार ट्रेनें
विज्ञापन
हरदोई। लखनऊ-बरेली रूट शाहजहांपुर से रोजा रेलखंड पर प्रस्तावित ट्रैक मरम्मत कार्य के चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। पॉइंट क्लैंपिंग और पटरियों की मरम्मत की वजह से हरदोई से होकर गुजरने वाली चार ट्रेनों के चलने का समय बदला गया है। ऐसे में 29 मई से चार जून तक इन ट्रेनों के अपने प्रस्तावित समय से देरी से आने की संभावना है। इस वजह से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
एक ओर भीषण गर्मी के चलते ट्रेनों का सफर वैसे ही यात्रियों के लिए किसी सजा से कम नहीं होता वहीं अब तकनीकी कार्यों के चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो रहा है। बता दें कि रेलवे ने ट्रेनों के सुचारु संचालन के लिए शाहजहांपुर से रोजा के बीच रेलखंड पर 29 मई से चार जून तक तकनीकी कार्य कराना प्रस्तावित किया है। इस दौरान रेलवे ट्रैक के रखरखाव और पॉइंट क्लैंपिंग का कार्य कराया जाएगा। ऐसे में चार ट्रेनों को चार घंटे देरी से रवाना किया जाएगा जबकि कुछ ट्रेनों का संचालन निर्धारित तिथियों पर प्रभावित रहेगा।
सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि इनमें ट्रेन 15074 टनकपुर-सिंगरौली एक्सप्रेस 29 मई को टनकपुर स्टेशन से चार घंटे की देरी से चलेगी। वहीं, 15076 टनकपुर-शक्तिनगर एक्सप्रेस 31 मई और तीन जून को री-शेड्यूल रहेगी। ट्रेन 13152 जम्मूतवी-कोलकाता सियालदह एक्सप्रेस 28 व 30 मई और दो जून को जम्मूतवी से चार घंटे देरी से चलेगी। ट्रेन 15910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस भी 28 व 30 मई और दो जून को देर से चलेगी। बताया कि टी-369/3बी पर पॉइंट क्लैंपिंग के चलते ट्रेनों के संचालन पर अतिरिक्त प्रभाव पड़ेगा। ट्रेन संख्या 15076 त्रिवेणी एक्सप्रेस 30 मई और दो जून को, ट्रेन 15074 त्रिवेणी एक्सप्रेस एक और चार जून को प्रभावित रहेगी। ट्रेन 13152 सियालदह एक्सप्रेस और ट्रेन 15910 अवध असम एक्सप्रेस 29 व 31 मई और एक व तीन जून को समय बदलाव के साथ चलेगी।